आबकारी मामले में महत्वपूर्ण खुलासाः डुप्लीकेट होलोग्राम की एक खेप जप्त एवं तीन गिरफ्तार - Steel City Online News Portal

आबकारी मामले में महत्वपूर्ण खुलासाः डुप्लीकेट होलोग्राम की एक खेप जप्त एवं तीन गिरफ्तार

IMG_20240704_224821.jpg

रायपुर 04 जुलाई 2024:- आबकारी मामले में महत्वपूर्ण खुलासाः डुप्लीकेट होलोग्राम की एक खेप जप्त एवं तीन गिरफ्तार शराब घोटाला मामले में EOW की बड़ी कार्रवाई : ढेबर के पिता के खेत से जला हुआ नकली होलोग्राम का जखीरा बरामद, सबूत मिटाने के लिए जलाने की आशंका, तीन आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई की है. आरोपी अनवर ढेबर के पिता के धनेली स्थित खेत में गड़ा नकली होलोग्राम का जखीरा बरामद किया है. सबूत मिटाने के लिए नकली होलोग्राम को जलाने की आशंका जताई जा रही है. इस मामले में ईओडब्ल्यू ने 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. आरोपी अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, दीपक दुआरी से ईओडब्ल्यू पूछताछ करेगी, जिसमें बड़ा खुलासा हो सकता है. बताया जा रहा कि अमित सिंह गिरफ्तार अरविंद सिंह का भतीजा है.

आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के ढाई हजार करोड़ के आबकारी घोटाले में महत्वपूर्ण साक्ष्य हाथ लगे हैं। प्रकरण में मुख्य आरोपी अनवर ढेबर के धनेली स्थित परिसर में डुप्लीकेट होलोग्राम की कई रोल अधजले हालत में ब्यूरो द्वारा जप्त किये गये हैं। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 से 2022 तक सरकारी दुकानों से अवैध शराब डुप्लीकेट होलोग्राम लगाकर अनवर ढेबर एवं उसके सिंडीकेट द्वारा अवैध रूप से बेचकर शासन को करोड़ों की आर्थिक क्षति पहुँचाई गई थी।

उपरोक्त जमीन पर अनवर ढेबर, अरविंद सिंह एवं सिंडीकेट के अन्य व्यक्तियों द्वारा फर्जी होलोग्राम को नोएडा से लाकर भण्डारण, डिस्लरियों को वितरण, खाली शीशियों डिस्लरों को सप्लाई तथा अवैध शराब (पार्ट बी) के बिकी से प्राप्त कमीशन का संग्रह किया जाता था। वर्ष 2022 में ई.डी. की रेड के डर से अनवर ढेबर एवं अरविन्द सिंह के कहने पर बचे हुए डुप्लीकेट होलोग्राम को नष्ट किया गया था

जिसकी सूचना प्राप्त होने पर ईओडब्ल्यू की टीम ने गवाहों के समक्ष जेसीबी से छः फीट खुदवाकर, उसकी वीडियाग्राफी कराकर विधिवत् जप्त किया गया । उपरोक्त परिसर को ईओडब्ल्यू द्वारा सील कर प्रकरण में डुप्लीकेट होलोग्गाम भण्डारण, वितरण एवं नष्टीकरण से संबंधित अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, एवं दीपक दुआरी को गिरफ्तार कर आज  04.07.2024 को न्यायालय में पेश किया गया हैं। प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।


scroll to top