अवैध मदिरा के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही – जिले में 13 आबकारी प्रकरण दर्ज - Steel City Online News Portal

अवैध मदिरा के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही – जिले में 13 आबकारी प्रकरण दर्ज

IMG-20260312-WA1262.jpg

विशेष अभियान में अवैध मदिरा के विरुद्ध दुर्ग पुलिस की कार्यवाही – जिले में 13 आबकारी प्रकरण दर्ज

▪️ विशेष अभियान के तहत अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण पर की गई सघन कार्यवाही
▪️ जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 13 आबकारी प्रकरण पंजीबद्ध
▪️ सार्वजनिक स्थलों एवं संदिग्ध स्थानों पर पुलिस द्वारा की गई व्यापक जांच एवं कार्रवाई
▪️ अवैध मदिरा गतिविधियों पर नियंत्रण हेतु अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा

भिलाई नगर 12 मार्च 2026:- जिला दुर्ग में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा अवैध मदिरा के विक्रय, परिवहन एवं संग्रहण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु  11.03.2026 को विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा सार्वजनिक स्थलों, संभावित संवेदनशील स्थानों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की गई।

जांच के दौरान अवैध मदिरा गतिविधियों में संलिप्त पाए गए व्यक्तियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के अंतर्गत विधिसम्मत कार्यवाही करते हुए कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।

थानावार आबकारी कार्यवाही (संख्या) :

  1. खुर्सीपार – 04
  2. नेवई – 02
  3. जामुल – 02
  4. पाटन – 02
  5. पुलगांव – 01
  6. रानीतराई – 01
  7. अण्डा – 01

सराहनीय भूमिका :
उक्त अभियान में जिले के समस्त थाना प्रभारियों, विवेचना अधिकारीगण एवं पेट्रोलिंग स्टाफ की सक्रिय, समन्वित एवं सतर्क भूमिका रही, जिनके द्वारा प्रभावी एवं समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई।

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अवैध मदिरा गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाना अथवा पुलिस नियंत्रण कक्ष को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

—0000—


scroll to top