एसडीएम कार्यालय परिषद भिलाई 3 में पंच ने लगाई फांसी.....मिला सुसाइड नोट सरपंच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप... एक दिन पहले ही बागडूमर से पेशी में आकर लौटा था वापस.... - Steel City Online News Portal

एसडीएम कार्यालय परिषद भिलाई 3 में पंच ने लगाई फांसी…..मिला सुसाइड नोट सरपंच पर लगाया प्रताड़ना का आरोप… एक दिन पहले ही बागडूमर से पेशी में आकर लौटा था वापस….

IMG-20230811-WA0231.jpg


भिलाई-3। आज सुबह भिलाई-3 एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय के परिसर में फांसी के फंदे पर एक युवक का शव लटका मिला है। मृतक की पहचान अहिवारा के नजदीक बागडूमर ग्राम पंचायत के पंच सुखीराम रावत पिता सावंत रावत ( 32 वर्ष ) के रूप में हुई है। सुखीराम एक दिन पहले ही गुरुवार को अपने एक साथी पंच के साथ पेशी के सिलसिले में भिलाई-3 के एसडीएम कार्यालय आकर वापस बागडूमर लौट गया था। भिलाई-3 पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।
बताया जा रहा को की मृतक सुखीराम रावत अहिवारा विधानसभा के बागडूमर ग्राम पंचायत के वार्ड 13 का पंच है। आज सुबह 8 बजे के आसपास भिलाई 3 के एसडीएम एवं तहसीलदार कार्यालय परिसर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने परिसर के बाउण्ड्रीवाल के ऊपर लगे लोहे के सरिया के सहारे एक शव को लटके देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों ने तत्काल भिलाई -3 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही तत्काल मौके पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान बागडूमर के पंच सुखीराम रावत के रूप में की गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम


scroll to top