मानसगान प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रेडा सदस्य विजय साहू ने किया पुरस्कृत….श्रीराम गमन पथ पर कार्य कर रही राज्य सरकार - Steel City Online News Portal

मानसगान प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रेडा सदस्य विजय साहू ने किया पुरस्कृत….श्रीराम गमन पथ पर कार्य कर रही राज्य सरकार

IMG-20230216-WA0682.jpg

भिलाई नगर 16 फरवरी 2023:! मानसगान प्रतियोगिता के विजेताओं को क्रेडा सदस्य विजय साहू ने किया पुरस्कृत….श्रीराम गमन पथ पर कार्य कर रही राज्य सरकार. ग्राम कुरुद में सस्वर मानसगान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 20 मानस समितियों ने भाग लिया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ क्रेडा सदस्य विजय साहू थे।

उन्होंने सभी विजेता मानस मंडलियों को पुरस्कार प्रदान किया। इस अवसर पर श्री साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सरकार ब्लाक, जिला व प्रदेश स्तर पर रामायण प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। एवं मुख्यमंत्री भगवान राम के छत्तीसगढ़ आगमन के समस्त मार्ग को जीवंत करने के लिए विस्तृत रूप से श्रीराम वन गमन पथ पर कार्य कर रही है जिससे वर्तमान पीढी व भावी पीढिय़ों को भगवान श्रीराम व छत्तीसगढ़ से उनके संबंधी जानकारी हो।


इस अवसर पर प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में प्रथम शीलसिंधु मानस मंडली परसाही पाटन, ओम आदित्य मानस परिवार रिसाली, श्री आजंनेय मानस परिवार अंबागढ़ चौकी सहित महिला वर्ग में जय मां अनुसुईया मानस मंडरी गुजरा सहित अन्य मंडलियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक पूनाराम साहू व पुरुषोत्तम थे।


कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्षद श्रीमती अनिता अजय साहू, विशेष अतिथि श्रीमती नेहा साहू पार्षद, श्रीमती पूनम शुक्ला सहित कंवल साहू, सुशीला देवांगन, अजय साहू, शिव साहू,नरेंद्र निषाद, विनोद साहू, जगन्नाथ निषाद, लखन साहू, अशोक वर्मा, रामप्रसाद साहू, चंद्रिका विश्वकर्मा, महेंद्र साहू, निर्मला साहू, पूर्णिमा साहू, ढालेश्वरी वर्मा, शांति चौहान उपस्थित थे।



scroll to top