दुर्ग के कारोबारी की कार से तलाशी के दौरान ₹200000 की रकम चोरी करने वाले क्राइम ब्रांच का आरक्षक प्रशांत शुक्ला बर्खास्त…. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने की पुष्टि….

IMG_20251031_111927.jpg

दुर्ग के कारोबारी की कार से तलाशी के दौरान ₹200000 की रकम चोरी करने वाले क्राइम ब्रांच का आरक्षक प्रशांत शुक्ला बर्खास्त…. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने की पुष्टि….

रायपुर 31 अक्टूबर 2025:-  दुर्ग के एक कारोबारी की कार से तलाशी के दौरान आरक्षक द्वारा  2 लाख रुपए चोरी के मामले में  एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह ने क्राइम ब्रांच के निलंबित आरक्षक प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त कर दिया है। शेष 5 आरक्षकों पर कार्रवाई लंबित है।

एसएसपी ने खुद इसकी पुष्टि की है। गुरुवार रात  आईजी अमरेश मिश्रा की बैठक के बाद इस संबंध में आदेश निकाला गया है। बता दें कि 18 अक्टूबर की रात हवाले की रकम की डिलीवरी की सूचना पर आरक्षक प्रशांत शुक्ला सहित आधा दर्जन रायपुर क्राइम ब्रांच के जवान एक कार का पीछा करते हुए  विद्युत नगर दुर्ग पहुंच गए थे। वहां कारोबारी मयंक गोस्वामी जब अब अपने घर के पास रुके तो रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम मयंक को कार से बाहर निकाल कर पूछताछ करने लगी।

इस दौरान रायपुर क्राइम ब्रांच  के आरक्षक  प्रशांत शुक्ला ने कार की तलाशी ली और उसमें से 2 लाख रुपए निकाल लिए और रख लिए। कारोबारी मयंक से पूछताछ के बाद उन्हें छोड़ दिया गया। मयंक ने जब कार में 2 लाख रुपए रकम ढूंढी तो वह नहीं मिली। इसके बाद घर की सीसीटीवी चेक की, तो उसमें प्रशांत शुक्ला वह रकम निकालते नजर आया। तलाशी के दौरान कर में 10 लख रुपए थे जिसमें से ₹200000 की रकम आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने चोरी कर लिया था।

इसके बाद कारोबारी ने 19 अक्टूबर को दुर्ग एसएसपी विजय अग्रवाल से शिकायत की। उन्होंने इसका जांच प्रतिवेदन एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह को भेजा था। जिसके आधार पर आरक्षक प्रशांत शुक्ला को सस्पेंड कर दिया था। और मामले की जांच सीएसपी से कराई। करीब हफ्ते भर जांच के बाद एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह ने प्रशांत शुक्ला को बर्खास्त किए जाने का आदेश जारी कर दिया Steel City online से चर्चा के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह ने आरक्षक को बर्खास्त किए जाने का पुष्टि की।


scroll to top