दुर्ग 11 अगस्त 2025:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने आज दो उप निरीक्षक दो निरीक्षक पांच सहायक उप निरीक्षक 26 प्रधान आरक्षक एवं दो आरक्षकों का प्रशासनिक कारणों से आगामी आदेश पर्यन्त तबादला आदेश जारी किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा जारी आज तबादला आदेश के अनुसार उप निरीक्षक धनेश्वर साहू रानी तराई से थाना सुपेला,मनीष बाजपेई थाना सुपेला से थाना भिलाई नगर, सहायक उप निरीक्षक संजीव तिवारी थाना पद्मनाभपुर से नियंत्रण कक्ष, प्रदीप तिवारी पुलिस लाइन से भिलाई नगर, राजकुमार दुबे यातायात से नेवई ,तुलसीराम पुलिस लाइन से थाना खुर्सीपार , चंद्रशेखर सिंह यातायात से चौकी जेवरा सिरसा, तबादला किया गया है



आदेश में स्पष्ट उल्लेख है कि उक्त कर्मचारियों को तत्काल रवानगी देवें एवं अवकाश में रहने की स्थिति में एकपक्षीय रवानगी दी जावे। संबंधित अधिकारी कर्मचारी रवानगी पश्चात तत्काल नवीन पदस्थापना में आमद देवें।




