200 नग नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन की तस्करी के मामले मे 03 आरोपी गिरफ्तार,लगभग 02 लाख का मशरुका जप्त….

IMG_20250810_125715.jpg

200 नग नारकोटिक्स युक्त इंजेक्शन की तस्करी के मामले मे 03 आरोपी गिरफ्तार,लगभग 02 लाख का मशरुका जप्त

अंबिकापुर 10 अगस्त 2025 :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी के मामले मे शामिल आरोपियों पर की गई सख्त कार्यवाही आरोपियों के कब्जे से 200 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन किया गया बरामद।

आरोपियों द्वारा पीतल के हाथी की मूर्ति कों बेचकर प्राप्त रकम से अवैध नशीला इंजेक्शन की खरीद बिक्री कर कारित की जा रही थी घटना।
:- नशीले पदार्थो के तस्करी मे शामिल आरोपियों के विरुद्ध की जा रही लगातार सख्त कार्यवाही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा निर्देशन मे सभी थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा प्रतिबंधित नशीले पदार्थो की खरीद बिक्री मे शामिल आरोपियों पर सख़्ती से कार्यवाही किया जा रहा है, साथ ही अवैध नशीले पदार्थो की तस्करी मे शामिल संदेहियो पर पैनी नजर रखी जा रही थी, इसी क्रम मे  08/08/25 कों थाना कोतवाली पुलिस टीम कों जरिये मुखबीर सुचना मिला कि मो० शरिफउल्ला और मो० राजूल दोनों मिलकर कोठीघर अम्बिकापुर से पीतल का हाथी चोरी करके उसे बेचकर नशीला इंजेक्शन खरीद कर खैरबार रोड नहर किनारे में नशेड़ीयों के पास बेच रहे हैं, सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहीयों के संभावित जगह पर पहुंचकर घेरा बंदी किया गया, मुखबीर सूचना मुताबिक खैरबार रोड नहर किनारे अम्बिकापुर में दो आदमी सफेद रंग का बोरा लेकर खड़े मिले। जिससे नाम पता व बोरा लेकर खड़े रहने का कारण पुछने पर गोल मोल जबाब देते अपना-अपना नाम (01) मो. शरिफउल्ला खान आत्मज स्व. कलामउल्ला खान  27 साल निवासी आर्यन मार्ग मोमिनपुरा थाना अम्बिकापुर (02) मो. राजूल अंसारी आत्मज मो. मुख्तार अंसारी  27 साल निवासी आर्यन मार्ग मोमिनपुरा थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताये

पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति मे आरोपियों के कब्जे मे रखे बोरा की तलाशी लेने पर आरोपियों के कब्जे से Nrx buprenorphine injection i p t – gesic 02 ml का कुल 100 नग कुल मात्रा 200 एमएल, pheniramine maleate injection ip Avil 10 ml का कुल 100 नग मात्रा 1000 एमएल कुल कीमती लगभग 02 लाख रुपये रखा पाये जाने से आरोपियों से उक्त नशीले पदार्थो के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि आरोपीगण कोठी घर अम्बिकापुर से साथ में मिलकर पीतल का हाथी चोरी कर इमरान मलीक के पास 7,200/- रूपये में बिक्री करना उसी पैसा से डाल्टेंनगंज झारखण्ड जाकर मेडिकल दुकान से नशीला इंजेक्शन खरीद कर लाना एवं नशीला इंजेक्शन को नशेड़ियों के पास फुटकर में बिकी करना बताया गया।

आरोपियों के निशानदेही पर मामले मे शामिल आरोपी (03) इमरान आत्मज जीमल उम्र 20 वर्ष साकिन जाकिर कॉलोनी, लखीपुरा रोड, मेरठ हाल मुकाम दर्रीपारा अंबिकापुर कों पकड़कर पूछताछ किया गया जो आरोपी घटना कारित किया jaana स्वीकार किया गया, आरोपियों का कृत्य धारा 21 सी, 29 एनडीपीएस एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली मे अपराध क्रमांक 551/25 धारा 21 (सी),29 एन. डी.पी. एस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों कों प्रकरण मे गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाता है।

सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, उप निरीक्षक सम्पत पोटाई, प्रधान आरक्षक अजय पाण्डेय, आरक्षक देवेंद्र पाठक, अमित विश्वकर्मा, नितिन सिन्हा, शिव राजवाड़े, मंटूलाल गुप्ता, मनीष सिंह, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।


scroll to top