रायपुर 24 अक्टूबर 2025 :- राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के सात अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस कड़ी में राजनंदगांव, कोंडागांव,सक्ती, मनेंद्रगढ़- भरतपुर – चिरमिरी , चार जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इस आशय के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

7 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है. आदेश के मुताबिक आईपीएस सुश्री अंकिता शर्मा को राजनंदगांव, रत्ना सिंह को मनेद्रगढ़ -चिरमिरी- भरतपुर, प्रफुल्ल ठाकुर को सक्ती, पंकज चंद्रा को कोंडागांव का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। आदेश के अनुसार पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग को राजनांदगांव से AIG पुलिस मुख्यालय तबादला किया गया है। वहीं मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के एसपी IPS चंद्रमोहन सिंह को दमकल-नगर सेना का डायरेक्टर बनाया गया है।



