पीडब्ल्यूडी कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया…. जितेंद्र वर्मा… विकास कार्यों में बेतहाशा भ्रष्टाचार कैंडल घोटाला के खिलाफ भाजपा का सफल हल्ला बोल…. भाजपा का जंगी प्रदर्शन…

IMG-20230808-WA0458.jpg

दुर्ग 8 अगस्त 2023 :- दुर्ग जिले में पीडब्ल्यूडी के माध्यम से होने वाले विकास कार्यों में चल रहे बेतहाशा भ्रष्टाचार और टेंडर घोटालों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी ने अधीक्षण अभियंता को घेरने की रणनीति बनाई। मंगलवार को सवेरे 11:00 बजे से ही भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में हिंदी भवन के सामने एकत्र होना शुरू हो गए। एकत्रीकरण पश्चात 12:00 बजे जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा/पार्षद अरुण सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता अधीक्षण अभियंता को घेरने निकले

लेकिन अधीक्षण अभियंता को घेरने से रोकने के लिए पुलिस का भारी अमला मेन गेट पर बैरिकेडिंग करके अड़ गया। अधीक्षण अभियंता से भ्रष्टाचार और टेंडर घोटालों पर जवाब मांगने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस की परवाह किए बिना बैरिकेडिंग पर चढ़कर जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया और अधीक्षण अभियंता को सामने लाकर जवाब देने की मांग करने लगे। प्रशासन द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगातार दबाव बनाया जाता रहा

।लेकिन जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना जंगी प्रदर्शन जारी रखा इस दौरान सड़क पर जबरदस्त ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने हालत बिगड़ने के लिए पीडब्ल्यूडी और गृह मंत्री ताम्रध्यक्ष साहू विधायक अरुण वोरा को जिम्मेदार ठहराया। अंत में प्रशासन ने प्रशासनिक अधिकारी भेजकर भाजपा नेताओं से ज्ञापन लिया।

जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा के संरक्षण में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा जमकर भ्रष्टाचार चल रहा है, भ्रष्टाचार पर भाजपा कार्यकर्ता शांतिपूर्ण तरीके से अधीक्षण अभियंता से जवाब चाहते हैं लेकिन जवाब देने की बजाय अधीक्षण अभियंता को पुलिस की आड़ में छिपाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुर्गा अंडा रोड लोकार्पण से पहले ही धसना और उखाड़ना शुरू हो गई है, दुर्ग के चिटनवीस मुख्य मार्ग की हालत जर्जर है,

जेवरा सिरसा कचान्दुर मार्ग विकास के लिए तरस रहा है, मालवीय चौक से रेलवे स्टेशन रोड में गड्ढों से जनता परेशान है, दुर्ग उरला रोड जगह-जगह से उखड़ रही है, अहिवारा बाईपास निर्माण में भ्रष्टाचार खुली आंखों से देखा जा सकता है। जगह-जगह पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे भवनों की गुणवत्ता खुली आंखों से दिखाई देती है, साल भर पहले बने भवन भी खंडहर की तरह दिखाई देने लगे हैं। अधीक्षण अभियंता का कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। भ्रष्ट सरकार और भ्रष्ट अधिकारी पूरे तंत्र पर हावी हो चुके हैं कांग्रेस सरकार को आने वाले समय में जनता कड़ा सबक सिखाना चाहती है।

बाइपास निमाण म भ्रष्टाचार खुला आखा से देखा जा सकता है। जगह-जगह पीडब्ल्यूडी द्वारा बनाए जा रहे भवनों की गुणवत्ता खुली आंखों से दिखाई देती है, साल भर पहले बने भवन भी खंडहर की तरह दिखाई देने लगे हैं। अधीक्षण अभियंता का कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है। भ्रष्ट सरकार और भ्रष्ट अधिकारी पूरे तंत्र पर हावी हो चुके हैं कांग्रेस सरकार को आने वाले समय में जनता कड़ा सबक सिखाएगी।

कार्यक्रम प्रभारी पार्षद अरुण सिंह ने कहा कि मंत्री ताम्रध्वज साहू और विधायक अरुण वोरा भ्रष्टाचार की मूर्ति बने बैठे हैं, जिन्होंने सरकारी धन की लूट मचा कर रखी है। ठेका कार्यों में कांग्रेसियों के बीच जमकर बंदरबांट चल रही है जिसके चलते विकास कार्यों की गुणवत्ता कहीं नहीं दिखती है।


scroll to top