4 से 10 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश में आयोजित 09 एलीट पुरुष- महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भाग लेने छत्तीसगढ़ एमोचर बॉक्सिंग एसोसिएशन की टीम रवाना…

भिलाई नगर 01 जनवरी 2026:- 9 वीं एलीट पुरुष एवं महिला राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 04 से 10 जनवरी 2026 तक गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा (यूपी) में आयोजित होने जा रहा हैं, जिसमें छत्तीसगढ़ एमोचर बॉक्सिंग एसोसिएशन के सीनियर पुरुष एवं महिला खिलाड़ी भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले पुरुष खिलाड़ी इस प्रकार से है, 47-50 किग्रा. अशुतोष यादव दुर्ग,50-55 किग्रा. रुद्र कुमार टंडन रायपुर 55-60 किग्रा. सौर्य जीत सेनापति दुर्ग , 60-65 किग्रा.-आकाश साहू रायपुर , 65-70 किग्रा. लोकेश साहू दुर्ग ,70-75 किग्रा यश केरकेटा दुर्ग, 75-80 किग्रा.- हितेश शर्मा -दुर्ग, 80-85 किग्रा. शिशिर मौर्य बिलासपुर (85-90 किग्रा. ओम सोनी – दुर्ग +90 किग्रा. शेख आवेश जिला रायपुरा पुरुष बॉक्सिंग के प्रशिक्षक-आर. राजू जिला- दुर्ग एवं सोनू ध्रुव जिला-रायपुर।

छत्तीसगढ़ राज्य की महिला बॉक्सिंग टीम निम्न प्रकार है 45-48 किग्रा. दीपाली बालोद , 48-51 किग्रा.-खुशबू तांडी दुर्ग 51-54 किग्रा.-शुस्मिता नायक दुर्ग , 54-57 किग्रा. श्रुति शर्मा जिला बिलासपुर , 65-70 किया-अपूर्वा साहू – दुर्ग एवं महिला टीम के प्रशिक्षक खुशबू दुर्ग।
छत्तीसगढ़ राज्य बॉक्सिंग टीम पुरुष एवं महिला खिलाड़ीयों को अच्छे खेल का प्रर्दशन करते हुए मैडल जीतने हेतु छत्तीसगढ़ प्रदेश एमोचर बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष- आर. राजेन्द्रन, बॉक्सिंग डिस्पिलीन कमेटी के चैयरमैन- वीरेंद्र यादव, सलेक्शन कमेटी के चैयरमैन- पी. के राय, छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव चूडामणि ठाकुर, अंतर्राष्ट्रीय रेफरी/जज तिरथ राऊत, अशोक राऊत, राष्ट्रीय रेफरी/जज कुलदीप सोनकर सीनियर बॉक्सर नंद रामटेके एवं छत्तीसगढ़ बॉक्सिंग संघ के सभी पदाधिकारीगण जिले के आफिशियल एवं प्रशिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।



