आईजी दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने साइबर क्राइम पर वरिष्ठ नागरिकों को किया जागरूक….  ज्येष्ठ नागरिक मंच नेहरू नगर का आयोजन

IMG_20240813_230558.jpg

भिलाई नगर, 13 अगस्त 2024:- आईजी दुर्ग रेंज  राम गोपाल गर्ग ने नेहरूनगर पश्चिम में ज्येष्ठ नागरिक मंच में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम के खतरों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। इस कार्यक्रम में करीब 200 से अधिक वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया, जिनमें साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष रुचि और चिंता देखी गईइस अवसर पर उपस्थित वरिष्ठ लोगों ने सायबर क्राइम से संबंधित कई प्रश्न भी पूछा जिसका पुलिस महानिरीक्षक ने उसका जबाब देकर उनकी जिज्ञासा को शांत किया

श्री गर्ग ने अपने संबोधन में बताया कि साइबर क्राइम मुख्यतः दो चीजों पर निर्भर करता है – डर और लालच। उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को इन दोनों कारकों से सतर्क रहने की सलाह दी, जो अक्सर साइबर अपराधियों द्वारा उपयोग किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि साइबर अपराधी अक्सर डर का माहौल बनाकर और लालच देकर लोगों को धोखा देते हैं, जिसमे लाखों,करोड़ों रुपए गवां बैठते है जिसका उन्होंने कई उदाहरण भी प्रस्तुत भी किए। साइबर क्राइम से बचने के लिए एक ही हथियार है वो है जागरूकता, इसके लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

कार्यक्रम में श्री गर्ग ने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम से बचने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए, जैसे कि अनजान लिंक पर क्लिक न करना, अज्ञात कॉल्स और मैसेज से सतर्क रहना, और अपनी व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखना है, साथ ही ट्रेंडिंग साइबर क्राइम डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड, सेक्सटोर्शन, वॉट्सएप हैकिंग के बारे में बताया।

उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों को साइबर क्राइम से संबंधित जानकारी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया और बताया कि कैसे वे खुद को और अपने आसपास के लोगों को सुरक्षित रख सकते हैं। इसके बाद उन्होंने दुर्ग रेंज पुलिस के द्वारा उप निरीक्षक डॉ संकल्प राय साइबर प्रहरी अभियान के बारे में विस्तार से बताकर वॉट्सएप ग्रुप से जुड़ने की अपील की।मंच को डॉ संकल्प राय  ने भी संबोधित किया और साईबर क्राईम के निदान के बारे में विस्तृत जानकारी दी ।

कार्यक्रम के अंत में, ज्येष्ठ नागरिक मंच के उपस्थित सदस्यों ने श्री गर्ग का आभार व्यक्त किया और उनकी दी गई साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी की सराहना की। यह पहल वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने और साइबर खतरों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए की गई थी।

कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए मंच के सदस्यों ने भी धन्यवाद व्यक्त किया और भविष्य में ऐसे और भी जागरूकता कार्यक्रमों की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर ज्येष्ठ नागरिक मंच नेहरू नगर के अध्यक्ष गिरीश चावजी कार्यकारी अध्यक्ष आर सी सिंह, सचिव यतीन्द्र, कोषाध्यक्ष पी के गुप्ता, सुनील मिश्रा , एस. एन. मोदी, अरुण कुमार परती ,आई एम जैन, एस. के.गुप्ता,आर एस सिंह,बृजेश गुप्ता , एन. जी.श्रीवास्तव आर. एन. अग्रवाल विवेक भागवत, रामबाबू गुप्ता, एन. के धीर, प्रदीप गुप्ता आरबी गुप्ता शरद गुप्ता, सहित सहित सैकड़ों की संख्या में नेहरू नगर के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।


scroll to top