बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के कैरियर के संबंध में कराया गया काउंसलिंग.. पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर चेतना अभियान के तहत “आओ सवारे कल अपना” में बच्चों के लिए हुई प्रेरणादायी कार्यशाला... मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर काउंसलर डॉ.संतोष राय के ओजस्वी उद्बोधन से बच्चों हुए अभिभूत... - Steel City Online News Portal

बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के कैरियर के संबंध में कराया गया काउंसलिंग.. पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के निर्देश पर चेतना अभियान के तहत “आओ सवारे कल अपना” में बच्चों के लिए हुई प्रेरणादायी कार्यशाला… मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर काउंसलर डॉ.संतोष राय के ओजस्वी उद्बोधन से बच्चों हुए अभिभूत…

IMG-20240620-WA1610-1.jpg

बिलासपुर 20 जून 2024 ;- पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के कैरियर के संबंध में कराया गया काउंसलिंग.. पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के निर्देश पर चेतना अभियान के तहत “आओ सवारे कल अपना” में बच्चों के लिए हुई प्रेरणादायी कार्यशालामोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर काउंसलर  संतोष राय के ओजस्वी उद्बोधन से बच्चों हुए अभिभूत

बिलासगुड़ी मीटिंग हॉल में आयोजित इस एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिस परिवार के लगभग 100 बच्चे ह्यूज लाभान्वित

पुलिस परिवार बच्चों के भविष्य के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया बेहतर भविष्य के लिए बिलासपुर पुलिस का प्रयास ज़िला बिलासपुर पुलिस अधीक्ष रजनेश सिंह  के नेतृत्व में चेतना अभियान के तहत “आओ सवारे कल अपना” कार्यक्रम में आज दि 20.6.24 को भिलाई के motivation speaker एवं करियर काउंसलर डॉ संतोष राय  द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। जिसमें पुलिस परिवार के क्लास नवमी से कॉलेज तक के लगभग 106 बच्चे सम्मिलित हुए ।

जिन्होंने डॉक्टर संतोष राय द्वारा अपने करियर को लेकर वांछित जानकारी प्राप्त किया , इस दौरान बच्चों द्वारा भविष्य में आगे बढ़ाने एवं सही करियर चुनने के संबंध में डॉक्टर संतोष राय द्वारा मार्गदर्शन दिया गया । आजकल के परिवेश में बच्चों द्वारा मोबाइल एवं सोशल मीडिया की लत से दूर रहकर अपना भविष्य संवारने एवं सही रास्ता चुने हेतु मार्गदर्शन तथा बच्चों द्वारा अपने परिवार के साथ समय बिताने के साथ-साथ बड़ों के मान सम्मान एवं आदर शिष्टाचार किए जाने हेतु मोटिवेट किया गया बच्चों द्वारा डॉक्टर संतोष राय जी के जीवन के संबंध में एवं अपने भविष्य के संबंध में सवाल पूछे गए जिनका डॉक्टर संतोष राज जी द्वारा उनका मार्गदर्शन किया गया

, डॉ संतोष राय  द्वारा उपस्थित बच्चों को भविष्य में किसी भी प्रकार के मार्गदर्शन की आवश्यकता होने पर नी संकोच कभी भी मुलाकात कर व संपर्क कर संपर्क करने हेतु कहा गया वह भविष्य में पुन: बच्चों को मोटिवेट करने हेतु बिलासपुर आना बताया गया है।

मोटिवेशनल स्पीकर एवं कैरियर काउंसलर डॉ संतोष राय के ओजस्वी उद्बोधन से बच्चों अभिभूत हुए । उक्त काउंसलिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक लाइन श्रीमती मंजूलता केरकेट्टा एवं रक्षित निरीक्षक भूपेंद्र कुमार गुप्ता उपस्थित रहे । कार्यक्रम के समापन में डॉक्टर  संतोष राय  को स्मृति चिन्ह भेंट कर धन्यवाद ज्ञापित किया गया।पुलिस परिवार बच्चों के भविष्य के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त किया बेहतर भविष्य के लिए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह की यह अभिनव पहल है जो आगे भी जारी रहेगी ।


scroll to top