भिलाई नगर 12 सितंबर 2024:- प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी सेक्टर 1 सड़क 19 में श्री गणेश जी विराजे हैं, समिति के अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सतपथी ने बताया कि प्रभु जी मूर्ति शिल्प ग्राम थनौद के प्रसिद्ध कारीगर संतोष कुम्भकार द्वारा बनाई गईं है मूर्ति में गणेश जी आदिवासी वाद्ययंत्र मुहरी में बैठे हुए हैं, उनका पैर वाध्य यंत्र डुबी तबला में रखे स्थिति में हैं जो कि बहुत ही आकर्षक एवं नए थीम में बना हुआ है जो दर्शकों को मोहित कर रहा है l

इस समिति की विशेषता यह है कि यहां सामाजिक भाईचारा को प्रत्यक्ष देखा जा सकता है, मूर्ति को थनौद से लाते समय वाहन में मूर्ति को चढ़ाते समय ईसाई समुदाय के सदस्य विल्सन डेविड सबसे पहला हाथ लगाते हैं, तब जाकर मूर्ति को वाहन में चढ़ाया जाता है, गणेश पंडाल में मूर्ति को स्थापित करने में पहला हाथ मुस्लिम समुदाय के सदस्य मोह. अकरम खान का लगता है तब जाकर मूर्ति विधिवत स्थापित होती है,









प्रतिदिन पूजन ब्राह्मण समाज के प्रवीण शुक्ला के हाथों सम्पन्न होती है, अंत में विसर्जन के दिन शिवनाथ नदी में मूर्ति की अंतिम पूजन सिक्ख समाज के सदस्य सरदार लखबीर सिंह द्वारा की जाती है, इस पंडाल की सामाजिक सौहाद्रता देखकर और सुनकर लोग दांतो तले ऊँगली दबा लेते हैं, यह परम्परा सन 2007 से अविरल चली आ रही है l इस पंडाल की एक और खासियत है वह है प्रतिदिन का बेहतरीन स्वादिष्ट भोग, जो दोनों समय दिन और रात को प्रभु को अर्पित कर आम जनता दर्शक भक्तों में वितरित किया जाता है, प्रतिदिन लगभग 250-300 भक्त प्रसादी भोग पाते हैं




प्रतिदिन शाम को मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं, जिसमें छोटे छोटे बच्चों से लेकर सभी उम्र के पुरुष महिला उत्साह के साथ भाग लेकर आनंद उठाते हैं, बेहतरीन प्रस्तुति देने वालों को प्रतिदिन ईनाम देकर हौसला आफजाई की जाती है l
इस बिच एक दिन छप्पन भोग लगाया जाएगा, एक दिन समिति के उत्साही सदस्यों के द्वारा आनंद मेला लगाया जावेगा जिसमें कई किस्म के पकवान विशेषकर छत्तीसगढ़ी व्यंजन देखने खाने को मिलेगा, 16 सितम्बर को हवन एवं 17 सितम्बर को विधिवत विर्सजीत किया जाएगा


इतने बड़े समिति होने के कारण किसी ना किसी का जन्मदिन या वैवाहिक वर्षगांठ भी इस अवधि में आ ही जाता है, इस मौक़े पर बहुत ही जोरदार ढंग से उसे सेलिब्रेट किया जाता है, इस वर्ष अब तक प्रभु जी को देखने के लिए भिलाई महापौर नीरज पाल, विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय , पार्षद लक्ष्मीपती राजू, वशिष्ठ नारायण मिश्रा, सिजू एन्थोनी, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर राजेश चौहान, ओलम्पिन अर्जुन एर्वार्डी राजेंद्र प्रसाद, पूर्व महिला हॉकी कप्तान श्रीमती सबा अंजुम, स्वर सम्राट प्रभन्जय चतुर्वेदी वगैरह सिरकत कर चुके हैं समिति की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति सतपथी ने बताया कि प्रतिवर्ष कुछ नया करने का जोश रहता है जो समिति का उत्साह बढ़ा देता है और नया हो भी जाता है




