पलारी पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 07  जुआरियों को किया गया गिरफ्तार... जुआरियों से नगदी ₹41,500 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त - Steel City Online News Portal

पलारी पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 07  जुआरियों को किया गया गिरफ्तार… जुआरियों से नगदी ₹41,500 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त

IMG-20250105-WA1326.jpg

बलौदाबाजार-भाटापारा 05 जनवरी 2025:- पलारी पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 07 आरोपी जुआरियों को किया गया गिरफ्तार आरोपी जुआरियों को ग्राम ससहा में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी जुआरियों से नगदी ₹41,500 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त

“ऑपरेशन विश्वास” के तहत थाना पलारी पुलिस द्वारा जुआ, सट्टा आदि अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों एवं अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी क्रम में आज  04.01.2025 को थाना पलारी पुलिस द्वारा ग्राम ससहा में नकटा तालाब पार में जुआ खेलते हुए 07 जुआरियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी जुआरियों से नगदी ₹41,500 एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया है। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना पलारी में छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

आरोपी जुआरियों के नाम

  1. पुणेंद्र पांडेय उम्र 35 साल निवासी ग्राम ससहा थाना पलारी।
  2. मंशाराम साहू उम्र 40 साल निवासी ग्राम ससहा थाना पलारी।
  3. राजिम लोचन उम्र 33 साल निवासी ग्राम ससहा थाना पलारी।
  4. सुखनंदन शेखर उम्र 41 साल निवासी ग्राम ससहा थाना पलारी।
  5. दिलीप कुमार साहू उम्र 50 साल निवासी ग्राम ससहा थाना पलारी।
  6. श्रवण कुमार साहू उम्र 52 साल निवासी ग्राम ससहा थाना पलारी।
  7. लेख राम साहू उम्र 37 साल निवासी ग्राम ससहा थाना पलारी।

scroll to top