यातायात पुलिस बिलासपुर की कार्यवाही : युवक और युवती द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन का वायरल हुआ वीडियो….. डीएसपी ने युवक की जमकर ली क्लास…

IMG-20230427-WA0656.jpg


बिलासपुर 27 अप्रैल 2023 : बिलासपुर शहर में चलती गाड़ी में कपल का लव स्टन्ट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होते ही पुलिस कप्तान व पुलिस अधीक्षक यातायात तक पहुंचने पर पुलिस के संज्ञान में आते ही पुलिस का तत्काल एक्शन, तीस मिनट के भीतर थाना लाकर 8,800/- का चालान काटा। लड़के को हिदायत और उसका लाइसेंस कैंसल कराया जाएगा। डीएसपी ट्रैफिक की कार्यवाही-“युवक व युवकी द्वारा यातायात नियम का उल्लंघन का वायरल हुआ था वीडियो”बीती रात 2:00 बजे युवक की स्कूटी में ड्राइव कर लड़की हैंडल की तरफ पीठ करके उसकी गोद में बैठी हुई एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ

इस संबंध में यातायात के डीएसपी श्री संजय साहू संज्ञान में लेते हुए सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो पर तत्काल गाड़ी नंबर से मोबाइल नंबर निकलवा कर गाड़ी मालिक से संपर्क किया जिसे 30 मिनट के भीतर थाना लाकर 8,800/- का चालान काटा गया।

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि- बीती रात युवक द्वारा जो स्कूटी में यातायात नियम का उल्लंघन करते वायरल वीडियो मुझे प्राप्त होने पर तत्काल मैंने कार्यवाही हेतु थाना तलब कर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान काटा गया एवं युवक से माफी मंगवाई गई। यातायात पुलिस इस प्रकार से यातायात के नियम उल्लंघन करने वाले पर सदैव कठोर कार्यवाही करते रहेगी

कवर्धा का रहने वाला है कॉलेज स्टूडेंट

स्कूटी मालिक से पूछताछ करने के बाद उसके दोस्त को बुलाया गया। पूछताछ में पता चला, हर्ष तिवारी पिता राजेश तिवारी (19) कवर्धा का रहने वाला है । और टिकरापारा में किराये के मकान में रहता है। वह कॉलेज स्टूडेंट है। पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की है।


scroll to top