BSP में दुर्घटना यूआरएम में ठेका श्रमिक की मौत…. लोको की कप्लिंग  जोड़ते समय हुआ हादसा…

IMG_20230912_122023.jpg

भिलाई नगर 20 जून 2024:-  भिलाई इस्पात संयंत्र में आज एक हादसे में ठेका श्रमिक की दर्दनाक मौत हो गई घटना संध्या 4:30 बजे के करीब की बताई जाती है घायल ठेका श्रमिक को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया

BSP यूआरएम में दुर्घटना, ठेका श्रमिक मृत
भिलाई इस्पात संयंत्र के यूआरएम विभाग में मेसर्स हितेष भाई पटेल के स्कील्ड ठेका श्रमिक 41 वर्षीय उदय राम साहू आज 20 जून, 2024 को यूआर एम के सप्लाई लाईन में संध्या 4.30 बजे के लगभग लोको की कप्लिंग को जोड़ते समय दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें तत्काल संयंत्र के मेन मेडिकल पोस्ट लाया गया। जहां इन्हें मृत घोषित कर दिया गया


scroll to top