रायपुर, 13 दिसम्बर 2023/ छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सत्ता की बागडोर संभालने से पहले आज सवेरे राजधानी रायपुर के पुरैना स्थित घर पहुंचकर अपनी मां श्रीमती जसमनी देवी साय से आशीर्वाद ग्रहण किया। गौरतलब है कि आज अपरान्ह मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।


मां श्रीमती जसमनी देवी साय ने अपने मुखिया बेटे को ना केवल आशीर्वाद दिया बल्कि भावुक होकर गले लगा लिया। जसमनी देवी साय ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में परिवार की जिम्मेदारी उठाने वाला अब प्रदेश की कमान संभालेगा। उन्होंने श्री साय को मिठाई खिलाई।















इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय के परिवारजन और कुटुंबजन भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्री साय को शुभकामनाएं दी। परिवारजनों के लिए यह बड़ा ही भावुक और अविस्मरणीय क्षण रहा।








शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वालों में है अभूतपूर्व उत्साह
छत्तीसगढ़ प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लोगों में अभूतपूर्व उत्साह झलक रहा है। राज्य के सभी जिले से लोग पहुंच रहे हैं लोगों ने बताया कि प्रदेश को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री मिला है । इस गरिमामय में शपथ ग्रहण समारोह में हम साक्षी बनने आए हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने जो गारंटी दी है उसके लिए उनका आभार व्यक्त करना चाहते हैं । चिरमिरी से पहुंचे श्री अमरनाथ ने बताया कि वे कल रात से ही शपथ ग्रहण समारोह के लिए अपने साथियों के साथ निकल गए थे। आज सुबह पहुंचे हैं। साथ ही अन्य जिले के कोने-कोने से पहुंचे लोगों ने कहा कि यह प्रदेश के लिए गौरव का विषय है कि राज्य के विकास में अब और तेजी आएगी। मरवाही से पहुंचे उत्तम सिंह श्याम और चेतन सिंह ने कहा कि आज एक आदिवासी मुख्यमंत्री शपथ लेने जा रहे हैं। ये हमारे लिए गौरव का पल है।
प्रधानमंत्री-मुख्यमंत्री के कट आउट से सजा पूरा परिसर,कटआउट के साथ सेल्फी लेते दिखे आम नागरिक ko
शपथ ग्रहण समारोह को ऐतिहासिक बनाने के उद्देश्य से पूरा कार्यक्रम स्थल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के बड़े बड़े कट-आउट के साथ सजाया गया है। दूर दराज से पहुंच रहे आम नागरिक इन कट-आउट के साथ सेल्फी एवं फोटो खिंचाते दिख रहे है।





मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के अवंती विहार एटीएम चौक स्थित भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर हिस्सा लेने असम के मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा शर्मा स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे।


मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह तथा केंद्रीय परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे।










मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर शामिल होने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामदास अठावले स्वामी विवेकानंद विमानतल, रायपुर पहुँचे।
मोदी मय हुआ शपथ ग्रहण स्थल महतारी वंदन योजना के लिए आभार व्यक्त करने के लिए महिलाओं ने पहना मुखोटा..

