भिलाई नगर 23 सितंबर 2024:- भिलाई महिला समाज सेक्टर 8 शाखा क्लब द्वारा तीज मिलन समारोह स्टील क्लब सेक्टर 8 मे आयोजित किया गया। इसमें भिलाई महिला समाज की उपाध्यक्ष श्रीमती नीरजा सिंह, अतरिक्त उपाध्यक्ष श्रीमती प्रणोति मुखोपाध्याय, श्रीमती मौली चक्रवर्ती, श्रीमती स्मिता गिरी और कार्यकारिणी कमिटी की सचिव श्रीमती साधना गोयल, सह सचिव सोनाली मिश्र रथ, कोषाध्यक्ष श्रीमती शिखा जैन और सह कोषाध्यक्ष श्रीमती चैती पाल उपस्थित थे।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में विजेता श्रीमती सुमन वर्मा रहीं। प्रथम रनर श्रीमती रजनी अतुलकर और द्वितीय रनर अप श्रीमती आशा कुसरे रहीं। बेस्ट हेयर स्टाइल श्रीमती भावना रेड्डी और बेस्ट स्माइल श्रीमती प्रमिला प्रसाद और बेस्ट आउटफिट श्रीमति नीतू खत्री रहीं। इसके बाद रंगा रंग कार्यक्रम हुआ।











कार्यक्रम का संचालन श्रीमति रानी कुंभकार और श्रीमति परवीन ने किया। क्लब की सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। सेक्टर 8 शाखा क्लब की सचिव श्रीमती नीलम सिंह, सह सचिव श्रीमति बी सुशीला और कोषाध्यक्ष श्रीमती सुनीति श्रीवास्तव ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया।








