मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण  अरूण जेटली, पद्म विभूषण रतन टाटा की जयंती पर उन्हें किया नमन…..

IMG-20241226-WA0064.jpg

रायपुर 27 दिसंबर 2024 :- मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पद्मविभूषण स्वर्गीय अरूण जेटली की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा कि जेटली जी ने भारत के वित्त, रक्षा, कॉरपोरेट मामले, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय जैसे महत्वपूर्ण विभागों को कुशलता से संभाला और देश के विकास को नई गति दी।

उन्होंने देश की आर्थिक उन्नति में महत्वपूर्ण योगदान दिया। जेटली जी को वित्तीय मामलों का गूढ़ जानकार माना जाता था। उन्होंने भारत में आर्थिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि  अरुण जेटली का देश के विकास में दिया गया अमूल्य योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने पद्मविभूषण रतन टाटा की जयंती पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पद्म विभूषण स्वर्गीय रतन टाटा की 28 दिसंबर को जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने  रतन टाटा के देश के लिए किए गए अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि रतन टाटा जी का देश की औद्योगिक प्रगति और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि रतन टाटा जी द्वारा देश और समाज में बेहतर बदलाव लाने के लिए किए गए कार्य हम सबके लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।


scroll to top