कर्मवीर सम्मान से सम्मानित हुए दुर्ग पुलिस के 12 अधिकारी व कर्मचारी

IMG-20230813-WA1236.jpg

भिलाई नगर 13 अगस्त 2023:- कर्मवीर सम्मान से सम्मानित हुए जिला दुर्ग पुलिस के यह 12 अधिकारी। कानून व्यवस्था में अच्छे कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी हुए कर्मवीर सम्मान से सम्मानित। मोटिवेशनल स्पीकर, एंटरपर्नर सोनू शर्मा मुंबई एवम सांसद श्री विजय बघेल के द्वारा किया गया सम्मान।

जिला दुर्ग के 12 कर्तव्यनिष्ठ पुलिस जवानों का हुआ सम्मान।

डीएसपी ट्रैफिक श्री सतीश ठाकुर, प्र. आर. श्री जसपाल सिंह, श्री सूरज ठाकुर, श्री हरीश चंद्र आर. प्रशांत तिवारी, अमित दुबे, प्रशांत शुक्ला, ट्रैफिक से ओम प्रकाश तिवारी, नरेंद्र वर्मा आदि।

पुलिस के अलग अलग ईकाई थाना, ट्रैफिक, ए सी सी यू, पुलिस लाइन, सायबर से सम्मानित हुए जवान के खिले चेहरे।

पुलिस अधीक्षक दुर्ग शलभ कुमार सिन्हा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने सभी सम्मानित जवानों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

एसएनजी सेक्टर 4 भिलाई में एक निजी चैनल के द्वारा आयोजित समारोह में मुंबई से आए मोटिवेशनल स्पीकर, एंटरपर्नर सोनू शर्मा के द्वारा दिया गया सम्मान।


scroll to top