रायपुर, 19 मार्च 2025:- राज्य सरकार ने 1995 बैच के दो और आईएएस अफसरों को मुख्य सचिव ग्रेड पर पदोन्नत किया है। तीस वर्ष की सेवावधि पूर्ण होने पर दोनों को प्रो फार्मा पदोन्नति दी गई है। इनमें श्रीमती मनिंदर कौर द्विवेदी और उनके पति गौरव द्विवेदी शामिल हैं। मनिंदर केंद्रीय कृषि विभाग के उपक्रम में एमडी है वहीं गौरव प्रसार भारती में सीईओ के पद पर हैं।


बताया गया है कि इनकी पदोन्नति के लिए 10 मार्च को डीपीसी हुई थी। और आज आदेश जारी किया गया। यह भी बताया गया है कि केंद्र ने एसीएस का एक अतिरिक्त पद मंजूर किया था।







इसी की पूर्ति के लिए डीपीसी हुई थी। अब छत्तीसगढ़ कैडर में मुख्य सचिव के समकक्ष कुल 10 अधिकारी हो जाएंगे। इनमें अमिताभ जैन, रेणु पिल्ले, अमित अग्रवाल, मनोज पिंगुवा, सुब्रत साहू, निधि छिब्बर, विकास शील, रिचा शर्मा शामिल हैं। अब इनकी पदोन्नति से रिक्त प्रमुख सचिव के लिए फिलहाल निचले क्रम के अफसरों को इस वर्ष के अंत तक इंतजार करना होगा।



