IPS TRANSFER BREAKING:- निखिल अशोक राखेचा गरियाबंद के नए पुलिस अधीक्षक …. अमित तुकाराम कांम्बले कांकेर के नये डीआईजी … चार IPS अधिकारियों के तबादले… पूजा कुमार बीजापुर के नये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक..

IMG_20241010_220717.jpg

रायपुर 10 अक्टूबर 2024:-  छत्तीसगढ़ सरकार ने आज चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं गरियाबंद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 2009 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित तुकाराम कांम्बले को कांकेर का नया डीआईजी बनाया गया है, 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी निखिल अशोक राखेचा को सुकमा से पदोन्नत कर गरियाबंद का नया पुलिस कप्तान का दायित्व सौपा गया है

गरियाबंद के एसएसपी अमित तुकाराम कांबले को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के पद से हटाकर उन्हें कांकेर का डीआईजी बनाया है। उनकी जगह पर 2019 बैच के निखिल अशोक राखेचा को गरियाबंद का नया एसपी अपाइंट किया है।

2020 बैच के आईपीएस उपेश प्रसाद गुप्ता नगर पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुकमा में पदस्थ किया गया है।

वहीं, 2020 बैच की आईपीएस पूजा कुमार नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली बिलासपुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर में तैनात किया गया है।

गरियाबंद के नए पुलिस कप्तान निखिल अशोक राखेचा छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के आईपीएस हैं। उनका पूरा नाम निखिल अशोक कुमार राखेचा है। वे मूलतः महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने हैं। वर्तमान में सुकमा के एडिशनल एसपी थे आइए जानते हैं उनके बारे में….

जन्म और शिक्षा:-

निखिल अशोक कुमार राखेचा छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के आईपीएस है। वे मूलतः महाराष्ट्र के रहने वाले है। उनका जन्म 5 दिसंबर 1991 को हुआ है। एमए करने के बाद यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने हैं।

निखिल अशोक कुमार राखेचा ने 16 दिसंबर 2019 को आईपीएस की सर्विस ज्वाइन की है। सरदार वल्लभभाई पटेल पुलिस प्रशिक्षण अकादमी हैदराबाद से ट्रेनिंग खत्म करने के बाद फील्ड ट्रेनिंग के लिए उनकी पोस्टिंग प्रशिक्षु आईपीएस के तौर पर महासमुंद जिले में हुई। वे महासमुंद के बसना थाना प्रभारी रहें।  निखिल अशोक राखेचा दुर्ग जिले के भिलाई नगर में सीएसपी रहें है। जिसके बाद वे नारायणपुर में एडिशनल एसपी रहें हैं। नारायणपुर के बाद सुकमा में एडिशनल एसपी नक्सल ऑपरेशन के पद पर वर्तमान में पदस्थ थे।

निखिल अशोक राखेचा ने 2019 बैच की छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस नम्रता जैन से शादी की है। नम्रता छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा की रहने वाली हैं। यूपीएससी 2018 में 12 वीं रैंक के साथ एग्जाम क्लियर की और आईएएस बनी। पूर्व में उनका चयन आईपीएस के लिए भी हुआ था। दोनों की मुलाकात 2015 में दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के दौरान हुई थी। दोनों की पहली दोस्ती हुई फिर सलेक्शन के बाद दोनों ने महासमुंद के कलेक्ट्रेट में सादे समारोह में शादी कर ली। जिस समय शादी हुई निखिल राखेचा महासमुंद में बसना थाना प्रभारी व नम्रता जैन महासमुंद में  सरायपाली अनुविभाग में एसडीएम के पद पर पदस्थ थीं।


scroll to top