गोली कांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार…..नागपुर में पुलिस टीम ने धरदबोचा..

IMG_20240704_192308.jpg


भिलाई  नगर 04 जुलाई 2024:- भिलाई टाउनशिप में ग्लोब चौक के पास गोली कांड को अंजाम देने वाले एक और आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। यह आरोपी सागर बाग उर्फ डॉगी है। इसे दुर्ग पुलिस की टीम ने महाराष्ट्र के नागपुर शहर से धरदबोचा है। इस मामले में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब केवल मुख्य आरोपी अमित जोश की गिरफ्तारी शेष रह गई है।


गौरतलब रहे कि कि 25 व 26 जून की दरम्यानी रात्रि 1:20 बजे घटनास्थल ग्लोब चौक सेक्टर 10 पुलिया के पास सेंट्रल एवेन्यू रोड में अमित जोश एवं उसके साथी सागर बांध उर्फ डॉगी, अंकुर शर्मा एवं यशवंत नायडू के द्वारा विश्रामपुर निवासी रमनदीप व उसके दो दोस्त आदित्य सिंह एवं सुनील यादव पर फायर किया गया था।

इस गोलीकांड में आदित्य सिंह एवं सुनील यादव को गोलियां लगी थी। इस घटना में शामिल दो आरोपियों में अंकुर शर्मा और यशवंत नायडू को भिलाई नगर पुलिस गिरफ्तार कर लिया गया था। जबकि अमित जोश एवं सागर बाग उर्फ डॉगी की तलाश की जा रही थी। अब पुलिस ने सागर बाग उर्फ डॉगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।


scroll to top