ब्रेकिंगv:- 96 ASI बनेगे उप निरीक्षक . योग्यता सूची जारी.. दुर्ग जिले से सहायक उप निरीक्षक उदय शंकर झा व सुरेंद्र कुमार तारम बनेंगे उप निरीक्षक... - Steel City Online News Portal

ब्रेकिंगv:- 96 ASI बनेगे उप निरीक्षक . योग्यता सूची जारी.. दुर्ग जिले से सहायक उप निरीक्षक उदय शंकर झा व सुरेंद्र कुमार तारम बनेंगे उप निरीक्षक…

IMG_20231229_233302.jpg

रायपुर 12 अगस्त 2024 :- पुलिस मुख्यालय ने आज छत्तीसगढ़ के 96 सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक की योग्यता रखने वाले अधिकारियों की सूची पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा के हस्ताक्षर से जारी की गई

इस सूची में दुर्ग जिले से छावनी थाने में तैनात सहायक उप निरीक्षक उदय शंकर झा एवं दुर्ग जिले में ही तैनात सुरेंद्र कुमार तारम का नाम भी योग्यता सूची में शामिल है उप निरीक्षक पद के लिए जारी योग्यता सूची 18 माह के लिए मान्य है

योग्यता सूची में सम्मिलित किसी कर्मचारी के विरूद्ध यदि विभागीय जाँच अथवा अपराधिक प्रकरण आदि की कार्यवाही लंबित हो तथा बड़ी सजा जो उपरोक्त योग्यता सूची को प्रभावित करती हो, तो उनका प्रकरण पूर्ण वस्तुस्थिति सहित पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर, अटल नगर रायपुर को तत्काल भेजा जावे।

यदि किसी कर्मचारी की पदोन्नति होने के उपरांत उन्हें किसी प्रतिकूल टीका, बड़ी सजा अथवा ऐसी कोई जानकारी जो कि उनकी पदोन्नति को प्रभावित कर सकती हो, अथवा उनकी योग्यता को प्रभावित कर सकती हो, विभाग के ध्यान में आती है तो संबंधित कर्मचारी की पदोन्नति निरस्त की जा सकती है।

/ यह योग्यता सूची प्रकाशित होने के दिनांक से 18 माह की अवधि अथवा नई योग्यता सूची प्रकाशित होने तक इसमें जो भी पहले हो तभी तक प्रभावशील होगी।


scroll to top