फार्म हाउस में जुआ खेलते एक दर्जन से अधिक जुआरी गिरफ्तार
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम द्वारा ड्रोन से जुआ की पुष्टि कर की गई रेड कार्यवाही

जुआ व पार्टी को दृष्टिगत रखते हुये आउटर के फार्म हाउस में लगातार रखीं जा रहीं है सतत् निगरानी।
थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित हंसी खुशी फार्म हाउस में जुआ खेलते 16 जुआरियों को किया गया गिरफ्तार।
फार्महाउस के मालिक के विरूद्ध भी की जा रही है कार्यवाही।
जुआरियों के कब्जे से नगदी रकम 2,12,600/-रूपये, 02 नग चारपहिया वाहन, 08 नग दोपहिया वाहन, 17 नग मोबाईल फोन तथा ताशपत्ती किया गया है जप्त।
जप्त मशरूका की कुल कीमत है लगभग 31,00,000/- रूपये।
जुआरियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध किया गया है पंजीबद्ध।
रायपुर 28 दिसम्बर 2025:- पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित फार्म हाउस में अवैध गतिविधिया होने के साथ ही जुआ का फड़ लगाया गया है, जिसकी पुष्टि ड्रोन के माध्यम से करने पर पाया गया कि हसी खुशी फार्म हाउस में कुछ व्यक्ति ताशपत्ती से रूपयों का हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उक्त स्थान में जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान जुआ खेलते 16 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नगदी रकम 2,12,600/-रूपये, घटना में प्रयुक्त 02 नग चारपहिया वाहन, 08 नग दोपहिया वाहन, 17 नग मोबाईल फोन तथा ताशपत्ती जुमला कीमती लगभग 31,00,000/- रूपये जप्त कर जुआरियों के विरूद्ध थाना मुजगहन में जुआ प्रतिषेध अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।




गिरफ्तार आरोपी-
सुरेश साहू पिता खेमराम साहू 33 साल साकिन न्यू पूरेना गुरु तेज बहादुर नगर मकान न. B5 महावीर नगर थाना राजेंद्र नगर
नागेंद्र कुमार वर्मा पिता नकुल राम वर्मा 37 वर्ष साकिन वार्ड 7 ग्राम पाटन थाना पाटन जिला दुर्ग
गोविंद कुमार पिता चंद्र कुमार 32 वर्ष दुर्गा चौक अमलीडीह थाना न्यू राजेंद्र नगर
इशू देव वर्मा पिता आत्माराम वर्मा 29 साल साकिन BSUP कालोनी के सामने दक्षिण मुखी गणेश मन्दिर के पास मठपुरैना थाना मुजगहन रायपुर
देवेंद्र यादव पिता नेतराम राम 28 वर्ष निवासी आजाद चौक पाटन थाना पाटन दुर्ग
प्रेमशंकर धीवर पिता हिरदे लाल धीवर 45 वर्ष साकिन अमलीडीह बस्ती दुर्गा चौक न्यू राजेंद्र नगर
नारायण ढीमर पिता बुधराम दीवार 55 वर्ष ग्राम डटरंगा थाना सेजबहार जिला रायपुर
कैलाश चतुर्वेदी पिता कृष्ण चतुर्वेदी 35 वर्ष निवासी उतई दुर्ग
कृष्णा गेंदरे पिता स्व. भगतु गेंन्द्रे 56 साल साकिन ग्राम डोमा पोस्ट सेजबाहर थाना मुजगहन रायपुर
राजेंद्र कुमार साहू पिता चंद्र कुमार साहू 28 वर्ष निवासी पानी टंकी अमलीडीह थाना अमलीडीह रायपुर
डोमन निषाद पिता परदेशी राम निषाद 33 वर्ष साकिन बजाज कालोनी सेक्टर 2 न्यू राजेंद्र नगर थाना न्यू राजेंद्र नगर
नेतराम साहू पिता भारत लाल साहू 43 वर्ष निवासी दतरेंगा थाना मुजगहन रायपुर
सौरभ राजपूत पिता शंकर सिंह राजपूत 35 वर्ष पानी टंकी के पीछे भाटा गांव थाना पुरानी बस्ती
गुरुप्रीत सिंग पिता स्वर्ण सिंग 28 साल पता डूमरतराई रायपुर थाना टिकरापारा
सूरज साहू पिता देवनारायण साहू 24 साल साकिन सेक्टर 04 A94 कमल विहार थाना टिकरापारा रायपुर



