भिलाईनगर। सूबे के मुखिया भूपेश बघेल द्वारा आम जनमानस की समस्याओं को सुनने और उसके निराकरण करने के लिए हर 15 दिन में जनदर्शन लगाने के निर्देश आईजी और एसपी कॉन्फ्रेंस में दिये थे। इस कड़ी में दुर्ग रेंज आईजी कार्यालय में पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी.पाल ने जनदर्शन का आयोजन किया है। 27 नवंबर को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जनदर्शन का आयोजन दुर्ग रेंज आईजी के कार्यालय में किया जायेगा। इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक ओ.पी.पाल जनदर्शन में उपस्थित रहेंगे। दुर्ग रेंज के दुर्ग सहित राजनांदगाँव, बेमेतरा, कबीरधाम, बालोद जिले के आम जनमानस से लेकर पुलिस कर्मी भी अपनी समस्याओं को आईजी के सामने रख सकेंगे।
दुर्ग रेंज आईजी कार्यालय में 27 नवंबर को होगा जनदर्शन, आम जनमानस से लेकर पुलिस कर्मी भी आईजी के सामने रख सकेंगे अपनी समस्यायें, दुर्ग सहित 5 जिले के लोग कर सकते हैं आईजी के सामने फरियाद
