
भिलाईनगर। संविधान दिवस 26 नवंबर की पूर्व संध्या पर 25 नवंबर को गाँधी बाल उद्यान अय्यप्पा नगर में संध्या 5 बजे से संविधान समारोह का आयोजन किया गया है। कांतिदर्शन महाविद्यालय के संचालक आर.के.श्रीवास्तव द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में राधिका नगर व आसपास की एक दर्जन से अधिक समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भाग लेेंगे। कार्यक्रम के उपरांत स्वरूचि भोज का भी आयोजन किया गया है। नगरी निकाय चुनाव के आगाज होते ही इस आयोजन को लेकर राजनीतिक दलों में विशेषकर राधिकानगर वार्ड चुनाव के दावेदारों में जबरदस्त चर्चा का विषय बना हुआ है। इस महत्वपूर्ण आयोजन में राधिका नगर एवं आसपास की लगभग एक दर्जन समितियों के सभी प्रमुख पदाधिकारी भी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।



जानकारी के अनुसार वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति राधिका नगर अचंल के अध्यक्ष सुधाकर राव फुलमाली, अय्यप्पा सामुहिक विकास समिति अय्यप्पा नगर के अध्यक्ष मो.अकील, उल्लास नगर विकास समिति उल्लास नगर के अध्यक्ष अशोक मेश्राम, दुर्गा नगर विकास समिति दुर्गा नगर के अध्यक्ष सुरेश गजभिये, दुर्गा नगर पश्चिम विकास समिति के अध्यक्ष देवेश मिश्रा, मैत्री विहार विकास एंव कल्याण समिति मैत्री विहार के अध्यक्ष के.आर.पटेल/कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद सिंह, सुप्रयास महिला सेवा समिति राधिका नगर की अध्यक्ष श्रीमती फ्लारेन्स गुहा, मैत्री विहार महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कांता पटेल ने बताया कि, इस समारोह में देशभक्ति गीत, भारतीय संविधान की प्रस्तावना एवं सामुहिक वाचन, स्वतंत्री भारत के जनमानस पर प्रभाव विषय पर भाषणमाला का आयोजन किया गया है।



20 दिसंबर को भिलाईनगर के चुनाव के मतदान के पूर्व राधिका नगर में इस आयोजन को लेकर वार्ड पार्षद के दावेदारों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के कर्ताधर्ताओं में भी उत्साह देखा गया है। आयोजन के पीछे की रणनीति पर यदि विचार किया जाये तो इस बात के संकेत मिलते हैं कि, वार्ड चुनाव के पहले राधिका नगर के लोगों से एक तरह से मेल मिलाप का एक महत्वपूर्ण का कार्यक्रम होगा।











