भिलाईनगर 30 नवंबर 2021:- निकाय चुनाव के दौरान टाउनशिप मे आदर्श आचार सहिता के दौरान मादक पदार्थ के खिलाफ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर संजय कुमार ध्रुव नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर राकेश कुमार जोशी के निर्देश पर भिलाई नगर थाना प्रभारी निरीक्षक एम. एल. शुक्ला द्वारा भिलाई नगर थाना क्षेत्र मे सघन पेट्रोलिंग चलाया जा रहा था।

अवैध रूप से शराब बेचते सेक्टर 06 सड़क 39 मकान नंबर 2 डी निवासी संतोष गिरी पिता स्व.शभ्भू गिरी 45साल को 66 पौव्वा 11.880 बल्क लीटर अंग्रेजी शराब बेचते भिलाई नगर पुलिस ने धर दबोचा जब्त शराब की कीमत 8 हजार रूपए बताया गया है भिलाई नगर पुलिस ने अपराध क्रमांक 582/2021 भादवि की धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया गया ।





भिलाईनगर पुलिस की उपरोक्त कार्यवाही हवलदार रूमन सोनवानी,आरक्षक आर.चंदन भास्कर, आरक्षक राजेश सिंह,व आरक्षक अमित वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।








