
भिलाईनगर। साईं महाविद्यालय सेक्टर 6 भिलाई में विश्व एड्स जागरूकता दिवस पर राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा एड्स जागरूकता विषय पर पोस्टर कंपटीशन का आयोजन किया गया। शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को एड्स जागरूकता हेतु रेड रिबन लगाकर शपथ दिलाई गई कि वह अपने आसपास के लोगों एवं अपने परिचित लोगों को एड्स के प्रति जागरूक करेंगे।


कार्यक्रम अधिकारी डॉ विमल कुमार के द्वारा जानकारी दी गई कि, प्रतिवर्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा रैली व नारों के माध्यम से महाविद्यालय व उसके आसपास के ग्राम एवं गोद ग्राम में एड्स के प्रति जागरूकता लाने का प्रयास निरंतर किया जाता रहा है। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवकों के द्वारा रैली में संयम व सुरक्षा एड्स से रक्षा जैसे नारे लगाए गए।



पोस्टर कंपटीशन का मूल्यांकन महाविद्यालय प्राचार्य डॉ डी बी तिवारी एवं डिप्टी डायरेक्टर ममता सिंह के द्वारा किया गया। प्रथम पुरस्कार कुमारी हितैषी(बीबीए फिफ्थ सेमेस्टर), द्वितीय स्थान कुमारी रंजिनी (एमएससी थर्ड सेमेस्टर), तृतीय स्थान कुमारी भामा लोधी ( एमएससी फस्र्ट सेमेस्टर) ने प्राप्त किया। संपूर्ण कार्यक्रम महाविद्यालय प्रबंधन एवं स्वयंसेवकों के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।













