रिसाली निकाय चुनाव भाजपा ने निगम ठेकेदार के बेटे को वार्ड 23 से बनाया उम्मीदवार

breakingnew.jpg


भिलाईनगर। रिसाली नगर पालिक निगम के वार्ड चुनाव में रूके 4 वार्ड के भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई। भारतीय जनता पार्टी के संभागीय चयन समिति के संयोजक संतोष पाण्डेय के द्वारा आज रिसाली निगम के 4 वार्डों की उम्मीदवारों की घोषणा की गई। जानकारी के अनुसार वार्ड क्र 12 मरोदा सेक्टर पश्चित ओबीसी श्रीमती तारा साहू, वार्ड 22 मैत्री कुंज ओबीसी श्रीमती रमा साहू, वार्ड 23 प्रगति नगर रिसाली नगर निगम के कॉन्टे्रक्टर रविन्द्र भगत के सुपुत्र धर्मेन्द्र भगत एवं वार्ड 27 मैत्री नगर रिसाली ओबीसी श्री राजेन्द्र यादव को भाजपा हाई कमान ने टिकट सौंपा है।


scroll to top