साँई कॉलेज सेक्टर 6 में विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया - Steel City Online News Portal

साँई कॉलेज सेक्टर 6 में विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया

6.jpg


भिलाईनगर। साँई महाविद्यालय में कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा 2 दिसंबर 2021 को विश्व कम्प्यूटर साक्षरता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर वर्तमान संदर्भ में कंप्यूटर साक्षरता की भूमिका विषय पर पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कई छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी प्रस्तुति में छात्रों ने कंप्यूटर के महत्व के बारे में बताया और प्रतिदिन के कार्यों में कंप्यूटर की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।


इस प्रतियोगिता में छात्रों के प्रस्तुति का तरीका, कंटेंट आदि के आधार पर कंप्यूटर साइंस विभाग की विभागाध्यक्ष एवम डीन डॉ . ममता सिंह एवं प्राचार्य डॉ. डी. बी तिवारी के द्वारा आंकलन किया गया जिसमे प्रथम पुरस्कार रिया कश्यप, डी.सी.ए प्रथम सेमेस्टर, द्वितीय पुरस्कार दुर्गेश कुमार , एम.एस. सी कंप्यूटर साइंस प्रथम सेमेस्टर , तृतीय पुरस्कार योगिता वर्मा पी.जी.डी.सी.ए प्रथम सेमस्टर ने हासिल किया। इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कंप्यूटर साइंस विभाग के सुशील दुबे, धीरेन्द्र पराते, कु. दीपा सोनी, कु. आकांक्षा सोनी व कु. श्वेता सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा।


scroll to top