
मुम्बई। एमेजॉन प्राईम वीडियो के चर्चित वेबसीरीज मिर्जापुर में ललित नाम के किरदार से मशहूर हुए एक्टर ब्रम्हा मिश्रा का निधन हो गया है। मुन्ना त्रिपाठी यानि की को-स्टार दिवेन्दु शर्मा ने उनके निधन की जानकारी अपने इन्स्टाग्राम से पोस्ट करके दी है। साथ ही साथ इतने कम समय में इस दुनिया को छोड़ कर चले जाने पर उनके और उनके परिवार के प्रति शोक भी प्रकट किया है। ब्रम्हा ने अपने किरदार ललित से पहले और दूसरे दोनों सीजन में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था।



ब्रम्हा मिश्रा का दिल का दौरा पडऩे से मौत के बाद सबसे दर्दनाक बात यह थी कि, तीन दिन तक उसकी लाश घर के बाथरूम में पड़ी रही। तीन दिनों के बाद मुम्बई में पुलिस ने उसकी बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जिससे पता चल सके कि मौत कब और कैसे हुई। ब्रम्हा मूल रूप से भोपाल के पास रायसेन के रहने वाले थे। उन्होंने रायसेन से 10वीं तक पढ़ाई की है। ब्रम्हा के पिता भूमि विकास बैंक में कार्यरत थे। एक्टर बनने का सपना लेकर आये ब्रम्हा मुम्बई में ही बस गये थे हालंाकि मुम्बई में संघर्ष के दिनों में फायनेंशियल क्राईसेस के दौरान उनके पिता और बड़े भाई संदीप उन्हें सपोर्ट किया करते थे।


अभिनेता दिवेन्दु ने इंस्टाग्राम पर ब्रम्हा के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में दिवेन्दु और ब्रम्हा मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर के साथ दिवेन्दु ने लिखा – क्रढ्ढक्क ब्रम्हा मिश्रा, हमारा ललित अब इस दुनिया में नहीं रहा। सभी उसके लिए प्रार्थना करें। बता दें कि, वेब सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना त्रिपाठी का किरदार ब्रम्हा ने निभाया था। सोशल मीडिया पर ब्रम्हा के कई मीम्स भी वायरल हुए थे।


ब्र्रम्हा ने अपने कैरियर की शुरूआत 2013 में चोर चोर सुपर चोर से की थी। उसकी आखिरी फिल्म 2021 में तापसी पन्नु के साथ आयी हसीन दिलरूबा थी जिसमें उनका एक छोटा सा ही रोल था । मिर्जापुर ेक अलावा ब्रम्हा की फिल्म केसरी, हसीन दिलरूबा, मांझी, बद्री नाथ की दुलहनिया में भी काम करते देखा गया है। उन्होंने हाल के कुछ सालों में अपने कैरियर में कई बड़े सितारों के साथ काम किया था।










