डीआईजी दीपक झा बालौदाबाजार भाटापारा के नये पुलिस अधीक्षक, लाल उमेद सिंह को पुन: दी गई कबीरधाम की जिम्मेदारी, पारूल माथुर बिलासपुर की पुलिस अधीक्षक बनी

phq_0.jpg


रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने आज बिलासपुर बलौदाबाजार कबीरधाम बेमेतरा एवं गरियाबंद के पुलिस अधीक्षकों को बदल दिया है। बिलासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उप पुलिस महानिरीक्षक दीपक झा 2007 बालौदाबाजार भाटापारा के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं लाल उमेद सिंह को पुन: एक बार कवर्धा का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। गरियाबंद की पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर 2008 बिलासपुर की नई पुलिस अधीक्षक होंगी। धर्मेन्द्र सिंह छवई बेमेतरा के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। झाडू राम ठाकुर (रा.प्र.से.) गरियाबंद के नये पुलिस अधीक्षक होंगे। इंदिरा कल्याण एलेसेला 11वीं वाहिनी जांजगीर चांपा के नये सेनानी होंगे। मोहित गर्ग (2013) 14वीं वाहिनी बालोद के नये सेनानी होंगे। अरविंद कुजूर 2010 तीसरी वाहिनी अम्लेश्वर के नये सेनानी होंगे। छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के हस्ताक्षर से जारी हुआ आदेश।


scroll to top