रायगढ 04 दिसम्बर 2021:- गृह मंत्रालय के डिजिटल ग्रंथ में रायगढ़ पुलिस का उल्लेख…तात्कालिन पुलिस कप्तान IPS संतोष कुमार सिंह के कार्यकाल ने छोड़ी छाप… कोरोना महामारी के दौरान पुलिस ने किया बेहतर काम कोविड वे दौरान रायगढ़ में की गई सोशल पोलिसिंग की चौतरफा तारीफ और पुरस्कारों के बाद अब गृह मंत्रालय ने भी अपने एक डिजिटल ग्रंथ में इसका उल्लेख किया है।
कोविड के दौरान कानून व्यवस्था, मास्क वितरण और पुलिस डेस्क के जरिये लोगों तक अनाज और भोजन पहुंचाने में रायगढ़ पुलिस की उल्लेखनीय भूमिका के बारे में बताया गया है।
पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआर एन्ड डी), गृह मंत्रालय, भारत सरकार ने देश भर के विभिन्न राज्यों की पुलिस एवं अन्य पुलिस संगठनों द्वारा कोविड के दौरान उल्लेखनीय कार्यों पर एक डिजिटल ग्रंथ- “पुलिस और सेवा: महामारी दौरान पुलिसिंग (पुलिस और सेवा: पुलिसिंग द पैंडेमिक)” प्रकाशित किया है।
इसमें छत्तीसगढ़ से रायगढ़ पुलिस के द्वारा कोविड के दौरान किए गए कार्यों- प्रभावी तरीके से कोविड गाइडलाइंस का पालन, एक दिन में जनसहयोग से विश्वरिकॉर्ड 12.37 लाख मॉस्क वितरण, पुलिस हेल्प डेस्क के माध्यम से जरूरतमंदो का राशन वितरण आदि का उल्लेख है।