दुर्ग पुलिस के जवानों ने जीता गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल, नासिक महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय मास्टर खेलकूद प्रतियोगिता में लहराया परचम

4-scaled.jpg


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मीणा ने जवानों को शुभकामनाएं देकर किया सम्मान
भिलाईनगर। बीते 11 से 14 नवंबर तक नासिक महाराष्ट्र में राष्ट्रीय वेटनर मास्टर खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा के निर्देशन पर स्पोट्र्स टीम गठित कर उपरोक्त प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भेजा गया था। दुर्ग जिला पुलिस बल के जवानों के द्वारा प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दुर्ग पुलिस, छत्तीसगढ़ का परचम नासिक, महाराष्ट्र में लहराया।

दुर्ग पुलिस से सीसीटीएनएस में पदस्थ उप निरीक्षक दुलेश्वर सिंह चंद्रवंशी के द्वारा गोला फेंक में प्रथम स्थान, सहायक उप निरीक्षक राजेश मणि सिंह थाना पाटन के द्वारा गोला फेंक में प्रथम स्थान, तावा फेंक में प्रथम स्थान, आरक्षक किशन कुमार थाना नेवई के द्वारा गोला, भाला एवं तावा फेक में प्रथम स्थान, हैंगर थ्रो में द्वितीय स्थान, चालक आरक्षक नेमसिंह पोर्ते पुलिस लाइन दुर्ग के द्वारा 1500 मीटर रेस में प्रथम, 400 मीटर में द्वितीय स्थान, 3000 पैदल चाल में तृतीय स्थान, रिले रेस में तृतीय स्थान, 4-100 रेस में तृतीय स्थान, आरक्षक नीलकमल गायकवाड थाना रानीतराई के द्वारा हैंडल 80 मीटर में प्रथम स्थान,4-100 रेस में तृतीय स्थान रहा।

प्रतियोगिता के बाद खिलाडिय़ों के वापस आने पर जिला पुलिस कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग बीएन मीणा ने सभी प्रतिभागियों से मुलाकात कर उन्हें प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए सम्मानित किया। जवानों को प्रोत्साहन करते हुए आगे भी इसी तरह कड़ी मेहनत एवं लगन कर के शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने की बात कहकर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।


scroll to top