डॉ.एस. भारतीदासन छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष बने, बशीर अहमद खान को महासचिव व रामप्रताप गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया

4-scaled.jpg


भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन की कार्यकारणी एवं सामान्य सभा की बैठक 12 दिसंबर 2021 को होटल सेंट्रल पार्क में आयोजित की गई जो ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनो स्तर में की गई। इस अवसर पर बैठक में खेल एवं युवा कल्याण विभाग से हरगुलशन सिंह एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से डॉ. अतुल शुक्ला पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे तथा भारतीय फेंसिंग एसोसिएशन से पर्यवेक्षक के रूप में देबेन्द्र कुमार साहू, सहसचिव भारतीय फेंसिंग एसोसिएशन ज़ूम कॉन्फ्ऱेंसिंग मीटिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ प्रदेश फेंसिंग एसोसिएशन की नवीन कार्यकारणी का चुनाव कराने के लिए चुनाव अधिकारी के रूप में सहीराम जाखड़, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी, कोषाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ ओलिंपिक एसोसिएशन की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। सभा की अध्यक्षता अजीत सिंह पटेल ने की। सर्वसम्मति से एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर आईएएस डॉ. एस. भारतीदासन को अध्यक्ष एवं बशीर अहमद खान को महासचिव तथा रामप्रताप गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में कार्यकारी अध्यक्ष सुनील रामदास अग्रवाल रायपुर, वरि. उपाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल, रायपुर, उपाध्यक्ष प्रिंस भाटिया बिलासपुर, डी.कोन्डैय्या राजनांदगाँव, कमल चौहान भिलाई, संतोष देवंागन दुर्ग, सह सचिव निखिल जाम्भुलकर दुर्ग, अखिलेश दुबे रायपुर, वरूण पाण्डेय जांजगीर चांपा, संतोष साहू बिलासपुर, संतोष कुमार जंघेल बालोद के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में रमन कुमार साहनी भिलाई, उमेश सिंह भिलाई, समीर खान भिलाई, जुबेर महमूद रायपुर एवं श्रीमती रूखमणी बालोद को शामिल किया गया है।


इसके पूर्व बैठक में विगत वर्ष की 14वीं वार्षिक आम सभा की बैठक के प्रतिवेदन का अनुमोदन, वर्ष 2020 21 की सचिव रिपोर्ट के प्रतिवेदन का अनुमोदन, वित्तीय वर्ष 2020-21 की ऑडिट रिपोर्ट प्रतिवेदन का अनुमोदन, वर्ष 2021-22 के लिए अनुमानित बजट के प्रतिवेदन का अनुमोदन, वर्ष 2021-22 के ऑडिट हेतु पियूष जैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट के प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। इसके अलावा वार्षिक खेल गतिविधि में राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर प्रतियोगिता का आबंटन रायपुर जिला को तथा सीनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आबंटन जांजगीर-चाम्पा जिला को किया गया।
चुनाव अधिकारी ने नवीन कार्यकारणी 2021 25 के लिए निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की। अंत में अन्य कार्यसूची न होने के कारण सभा की अध्यक्षता कर रहे संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत सिंह पटेल ने सभा की समाप्ति की घोषणा की।


scroll to top