राधिका नगर वार्ड 7 के प्रत्याशी आदित्य सिंह का धुँआधार जनसम्पर्क - Steel City Online News Portal

राधिका नगर वार्ड 7 के प्रत्याशी आदित्य सिंह का धुँआधार जनसम्पर्क

IMG-20211214-WA0776.jpg


भिलाईनगर। राधिका नगर से काँग्रेस प्रत्याशी आदित्य सिंह का धुँआधार जनसम्पर्क आज भी जारी रहा। उन्होंने आज बुजूर्गों और महिलाओं के साथ मतदाताओं का दरवाजा खटखटाया। आदित्य ने अपने लिए मतदान की अपील करते हुए मतदाताओं से विजय का आशीर्वाद माँगा। जैसे – जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे ही चुनावी माहौल गर्माता जा रहा है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत को पुख्ता करने प्रतिदिन ज्यादा से ज्याद मतदाताओं से प्रत्यक्ष सम्पर्क में जुटे हैं।

राधिका नगर वार्ड 7 से काँगे्रस के टिकट पर पार्षद चुनाव लड़ रहे आदित्य सिंह लगातार जनसंपर्क अभियान में जुटे हंै। आज उन्होंने वार्ड के बुजूर्गों और महिलाओं के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से प्रत्यक्ष सम्पर्क किया और अपने लिये मतदान की अपील करते हुए विजय का आशीर्वाद माँगा। जनसम्पर्क के दौरान मतदाताओं के सभी वर्गों में उन्हें व्यापक समर्थन मिल रहा है।


scroll to top