जामुल में भाजपा का लहराया झंडा, 10 वार्ड में भाजपा, 5 में काँग्रेस, एक में जोगी काँग्रेस, 4 में निर्दलीय जीते

Untitled-1copy.jpg


भिलाईनगर। जामुल नगर पालिका परिषद में काँग्रेस को करारी हार मिली है। 20 वार्ड में से 5 वार्ड में काँग्रेस, 10 वार्ड में भाजपा, एक वार्ड में जोगी काँगे्रस एवं 4 वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवारों को जीत मिली है। मतगणना के उपरांत चुनाव अधिकारी द्वारा जारी परिणाम के अनुसार वार्ड 1 काँग्रेस के सबिहा करीम खान 345 वोट, वार्ड 2 भाजपा के खम्मन सिंह ठाकुर 333 वोट, वार्ड 3 भाजपा के रेखराम बंछोर 286 मत, वार्ड 4 काँग्रेस की सरोजिनी चन्द्राकर 408, वार्ड 5 भाजपा के दीपक गुप्ता 396, वार्ड 6 काँग्रेस के संजय देशलहरे 418, वार्ड 7 अश्वनी साहू निर्दलीय 343, वार्ड 8 निर्दलीय निशा चन्नेवार 226,

वार्ड 9 भाजपा सीमा यादव 284, वार्ड 10 भाजपा रामप्यारी वर्मा 294, वार्ड 11 भाजपा ईश्वर सिंह 202, वार्ड 12 काँग्रेस सुनीता चन्नेवार 594, वार्ड 13 भाजपा कविता बिस्वाल 447, वार्ड 14 काँग्रेस रामदुलार साहू 199, वार्ड 15 निर्दलीय के.राजू 254, वार्ड 16 निर्दलीय चुम्मन वर्मा 594, वार्ड 17 जोगी काँग्रेस दुर्गा बाई वैष्णव 413, वार्ड 18 भाजपा तिलेश्वर देवांगन 464, वार्ड 19 भाजपा अहिल्या वर्मा 396 एवं वार्ड 20 भाजपा शांति टंडन 611 मत लेकर चुनाव जीत गये।


scroll to top