
भिलाईनगर। इस्पात नगरी के भिलाईनगर रेलवे स्टेशन के पास महाराणा प्रताप बस्ती में नववर्ष की रात्रि मामुली विवाद पर से युवक का चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद मृतक के गुस्साये परिजनों ने चन्दुलाल चन्द्राकर नेहरू नगर में तोडफ़ोड़ करते हुए पुलिस पर पथराव किया। पुलिस ने हल्का बेंत प्रहार कर सभी को खदेड़ा। भिलाईनगर पुलिस ने रात्रि में ही भागदौड़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का कारण लड़की विवाद बताया जा रहा है। वारदात मोहल्ले वासियों आरोपी के घर में जबरदस्त तोडफ़ोड़ करते हुए अपना आक्रोश दिखाया। आज भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मृतक का अंतिम संस्कार किया गया। आरोपी आदतन बदमाश बताया जाता है। नकबजनी व रेलगाडिय़ों में उठाईगिरी के मामले में पूर्व में जेल जा चुका है। दूसरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है, जहां एक इंजीनियरिंग छात्र की संदिग्ध मौत हुई है।



भिलाई नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर 7 में रेलवे स्टेशन के करीब उडिय़ा बस्ती में रहने वाले प्रिंस डोंगरे उर्फ डीजू, 19 वर्ष की बीती रात उसी मोहल्ले में रहने वाले झाजकेतन बाघ उर्फ टोलू , 20 वर्ष ने चाकू मारकर हत्या कर दी। बताते हैं प्रिंस डोंगरे अपने दोस्तों के साथ मोहल्ले में ही नए साल की पार्टी मना रहा था। तभी रात 9.30 बजे के आसपास वहां झाजकेतन बाग पहुंचा और किसी लड़की का नाम लेकर उससे दूर रहने की चेतावनी देते हुए प्रिंस डोंगरे के साथ विवाद करने लगा। विवाद बढऩे पर प्रिंस को किनारे ले जाकर झाजकेतन ने छाती पर चाकू मार दिया। सीएसपी भिलाईनगर राकेश कुमार जोशी ने बताया कि प्रिंस डोंगरे को गंभीर हालत में चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल ले जाया गया। जहां प्रारंभिक जाँच के बाद चिकित्सकों ने उसकी मौत हो जाने की पुष्टि कर दी। मोहल्ले के लोग मृतक को लहुलुहान हालत में लेकर चंदुलाल चन्द्राकर अस्पताल पहुँचे थे जहाँ डॉक्टरों को प्रारंभिक परीक्षण करने के उपरंात उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की बात सुनते ही परिजन आग बबुला हो गया और अस्पताल में जमकर तोडफ़ोड़ की। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँची और शांत कराने का प्रयास किया।



इसी दौरान लोगों ने अस्पताल के बाहर से पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस टीम ने लोगों को दूर तक खदेड़ा। वारदात के बाद रात्रि में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात के बाद मोहल्ले में तनाव का माहौल निर्मित हो गया और आरोपी के घर में जमकर तोडफ़ोड़ किया। आरोपी के घरवाले इतने डर गये कि, वे घर छोड़कर भाग खड़े हुए। आरोपी के खिलाफ नकबजनी, रेलगाडिय़ों में उठाईगिरी के कई मामले दर्ज हंै। फिलहाल आरोपी को रविवार शाम न्यायालय में पेश कर रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

दूसरा मामला स्मृति नगर चौकी क्षेत्र का है। यहां जुनवानी के ग्रीनवेली अपार्टमेंट में रहने वाले इंजीनियरिंग छात्र अनुराग साहू, 20 वर्ष की लाश अपने कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिली है। अनुराग मूलत: झालाटोला, छुरिया जिला राजनांदगाँव का रहने वाला है। यहाँ रहकर वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था। अनुराग के मामा उतई निवासी कुलेश्वर कुमार ने बताया कि फोन में बात नहीं होने पर वह जुनवानी गया तो उसे घटना की जानकारी हुई। पता चला है कि नववर्ष पर रात में उसने अपने दोस्तों के साथ पार्टी मनाया। इसके बाद अगली सुबह कमरे में उसकी लाश मिलने से मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। फिलहाल पोस्ट मार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है।







