BREAKING निलंबित IPS अरेस्ट :- फरार ADG गुरजिन्दल पाल सिंह को दिल्ली मे उप पुलिस अधीक्षक सपन चौधरी की नेतृत्व वाली टीम ने किया गिरफ्तार ,रायपुर लाया जा रहा है..बुधवार को कोर्ट मे होगे पेश..

WhatsApp-Image-2022-01-11-at-6.23.39-PM.jpeg

नई दिल्ली 11 जनवरी 2022 :- निलंबित IPS जीपी सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। ईओडब्लू की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस जीपी सिंह को गिफ्तार कर लिया है। खबर है, ईओडब्लू टीम ने जीपी सिंह को दिल्ली उनके निवास चाणक्य पुरम से निकलते समय गिरफ्तार कर लिया गया उस समय वे वरिष्ठ वकील के पास जा रहे थे उप पुलिस अधीक्षक सपन चौधरी व निरीक्षक नितिन उपाध्याय के नेतृत्व मे गई 4 सदस्यीय टीम ने गिरफ्तार से कर लिया है। 7.30 बजे की फ्लाइट से ईओडब्लू टीम लेकर रायपुर लौट रही है। ज्ञातव्य है, जीपी सिह ने गिरफ्तारी के खिलाफ हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट से याचिका खारिज हो जाने के बाद जीपी पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रह बता दें हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने के लिए एक याचिका लगाई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद से एसीबी ने गिरफ्तारी के लिए तैयारी तेज करते हुए एक स्पेशल टीम को दिल्ली रवाना किया था। गौरतलब है कि राजधानी रायपुर में निलंबित आईपीएस जीपी सिंह के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति और राजद्रोह व उगाही जैसे मामलों में एफआईआर दर्ज किया गया था. भिलाई के एक व्यापारी ने अपराध दर्ज कराया है, जिसमें कहा गया है कि 2016 में जीपी सिंह ने उसे झूठे केस में फंसाने का भय दिखाकर 20 लाख की उगाही की थी।निलंबित एडीजी जीपी सिंह को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने पकड़ा है। सूचना है कि सिंह को उस समय पकड़ा गया जब वे अपने निवास चाणक्य पुरम से निकल कर वकील से मिलने जा रहे थे । जो टीम उन्हें गिरफ्तार करने गई थी, वो पिछले तीन दिन से उनके के घर के आसपास थी। मंगलवार को सिंह सुप्रीम कोर्ट के इस बड़े वकील से मिलने आए थे और घर से बाहर निकलते समय उन्हें टीम ने घेर लिया।

आय से अधिक संपत्ति, राजद्रोह जैसे मामलों में जीपी सिंह साल 2021 के जुलाई महीने से फरार थे। अब ACB की टीम उन्हें बुधवार को रायपुर लेकर आएगी। बुधवार को ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जा सकता है। कुछ दिन पहले जीपी सिंह की तलाश में दिल्ली गई छत्तीसगढ़ पुलिस की एक टीम के 4 अफसर कोरोना की वजह से संक्रमित हो गए थे। जीपी सिंह अलग-अलग मामलों में पुलिसिया कार्रवाई से बचने कोर्ट में गिरफ्तारी या पुलिस एक्शन रोकने की मांग करने के आवेदन दे चुके थे। हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने भी उन्हें राहत देने से इनकार कर दिया था।

कई विवादों में फंसे हैं जीपी सिंह फिलहाल जीपी सिंह सस्पेंड चल रहे हैं। छत्तीसगढ़ ACB के चीफ रह चुके IPS जीपी सिंह पर राज्य सरकार राजद्रोह, आय से अधिक संपत्ति का केस कर चुकी है। 1 जुलाई की सुबह 6 बजे ACB-EOW की टीमों ने रायपुर, राजनांदगांव और ओडिशा में एक साथ छापा मारा था।

जीपी सिंह पर FIR दर्ज की गई। दूसरे दिन शुक्रवार को दिन भर की जांच के बाद 5 करोड़ की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ। 10 करोड़ की संपत्ति मिलने और इसके बढ़ने की आधिकारिक जानकारी दी गई। रायपुर में एक युवक से मारपीट, भिलाई में सरेंडर करने वाले नक्सल कमांडर से रुपयों का लेन-देन, रायपुर में एक केस में आरोपी की मदद का इल्जाम भी जीपी सिंह पर लगा है। इन पुराने केस की फिर से जांच की जा रही है। इन तमाम मामलों के बीच 5 जुलाई को राज्य सरकार ने ADG जीपी सिंह को एक आदेश पत्र में यह लिखते हुए निलंबित कर दिया कि एक अफसर से ऐसी अपेक्षा नहीं थी।

एक नजर में जीपी सिंह के यहां छापे में मिली संपत्ति पर

IPS के बैंक मैनेजर दोस्त मणि भूषण के घर से एक 2 किलो सोने की पट्टी जिसकी

कारोबारी प्रीतपाल सिंह चंडोक के बेडरूम से 13 लाख रुपए के बंडल ।

राजनांदगांव में चार्टर्ड अकाउंटेंट राजेश बाफना के ऑफिस से जीपी सिंह की पत्नी और बेटों के नाम 79 बीमा दस्तावेज

एक से अधिक एचयूएफ अकाउंट जिनमें 64 लाख रुपए हैं। 17 बैंक खाते जिनमें 60 लाख जमा हैं। पीपीएफ अकाउंट जिनमें 10 लाख रुपए हैं।

• मल्टीनेशनल कंपनियों में 1 करोड़ से अधिक की राशि जमा की गई है।

जीपी सिंह की पत्नी और बेटे के नाम पर डाकघर में 29 अकाउंट हैं जिनमें 20 लाख से अधिक की राशि जमा है।

जीपी सिंह के परिवार ने 69 बार शेयर और म्युचुअल फंड्स में बड़ी राशि 3 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया।

उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर हाईवा, जेसीबी, कांक्रीट मिक्सचर जैसी 65 लाख की गाड़ियां खरीदी गई हैं।

जीपी सिंह के नाम पर दो प्लॉट, एक फ्लैट, उनकी पत्नी के नाम पर दो मकान, मां के नाम पर 5 प्लॉट एक मकान, पिता के नाम पर 10 प्लॉट, 2 फ्लैट मिले हैं।


scroll to top