दुर्ग 16 जनवरी 2022:- मालवीय नगर चौक में पीडब्ल्यूडी का ठेकेदार कर रहा लापरवाही से काम… रोड चौड़ीकरण के काम में जन सुरक्षा की अनदेखी से बढ़ा खतरा… अधिकारियों के संदिग्ध भूमिका की होनी चाहिए जांच मालवीय नगर चौक मे PWD विभाग द्वारा ठेकेदार के माध्यम से रोड चौड़ीकरण का कार्य: लापरवाही पूर्वक बिना रोड सेफ़्टी/सुरक्षा के किया जा रहा है।



कोलोनी मे रहने व खेलने वाले बच्चों , मोहल्ले मे रहने वाले रहवासी जनमानस एवम् आवगमन हेतु बनाये गये रास्तो एवम् राहगीरों की सुरक्षा का ध्यान रखे बिना असुरक्षित तरीको से भारी वाहनों अर्थात चैन माउण्टेट पोकलेन दस चक्का बड़ी डम्पर, दस चक्का कोंनकरिट ( Concrete ) परिवहन ट्रको का का प्रयोग किया जा रहा है रोड/रास्ते नाली एवम् पेयजल , सीवरेज की पाइप लाईनो को दैनिक रुप मशीनों के प्रचालन के समय तोड़ा फोड़ा जा रहा है PWD विभाग के अधिकारीयो के संरक्षण मे ठेकेदार M/s S. K. C द्वारा सम्पूर्ण Civil के कार्य मे रेती ही रेती का प्रयोग सीमेंट की चोरी कर किया जा रहा है
जाँच का विषय है :

किसी प्रकार का Safty Barricade , safty officer के कार्य कैसी संचालित किया जा रहा कोलोनी के रास्ते पर असुरक्षित भारी वाहनों को चलाने की अनुमति किस विभाग से प्रदद हुयी है और किस अधिकारी के संरक्षण मे आम जनता, बच्चों एवम् राहगीरों को दुर्घटना ग्रस्त करने का प्ररायोजन किया जा रही है 
-रोड चौड़ीकरण का किये जाने वाले का Concreting And RCC एवम् समस्त सिविल के कार्य में मात्र रेत ही रेत का प्रयोग किस अधिकारी के संरक्षण मे किया जा रहा है

भ्रष्टाचार से संलिप्त संपूर्ण कार्य की CBI जाँच अतिआवशयक है ताकि आम जनमानस के द्वारा भरे गये गये टैक्स का सरकारी अधिकारी एवम ठेकेदार के द्वारा भ्रष्टाचार कर दोहन ना किया जा सके सांसद एवम विधायक निधि से विकास किये गये समस्त बाग बगीचे बाउंड्रीवाल , रास्ते को तोडा जा रहा है ऐवम अनावशक धन का दुरुपयोग रासते के चौड़ीकरण मे किया जा रहा है , जबकि रायपुर नाक चौक मे बनाये गये “Y” Shape Bridge मे एक तरफ़ ( One Way ) की रास्ते पर मात्र दो छोटी गाड़ीया ( LMV ) ही आवागमन कर सकती है







