
भिलाईनगर। भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष पूनम शुक्ला ने भाजपा महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष शालिनी राजपूत की सहमति से भिलाई जिला भाजपा अध्यक्ष विरेन्द्र साहू की अनुसंशा पर रिसाली मंडल अध्यक्ष पद पर किरण यादव एवं महामंत्री के पद पर संदिप्ति झा की नियुक्ति की है। पूनम शुक्ला ने आशा व्यक्त किया है कि, दोनों ही महिला पदाधिकारी पार्टी संगठन के हित में बेहतरीन कार्य को अंजाम देते हुए रिसाली मंडल महिला मोर्चा की एक जुझारू टीम का गठन करेंगी। दोनों महिला पदाधिकारियों की नियुक्ति महिला मोर्चा की भिलाई जिला अध्यक्ष पूनम शुक्ला के हस्ताक्षर से आज ही जारी किया गया है।












