
भिलाईनगर। जेवरा सिरसा के गनियारी एनिकेट में मिले युवक की पहचान रामनगर में लकड़ी मिल में कार्य करने वाले विकास गुप्ता के रूप में हुई। मृतक शुक्रवार को सुबह काम पर जाने के लिए घर से निकला किन्तु काम पर नहीं गया। मृतक का शव शिनाथ नदी के एनिकेट में कैसे पहुँचा यह अभी जाँच का विषय है। जेवरा सिरसा चौकी के प्रभारी निरीक्षक सीताराम ध्रूव ने बताया कि, 22 जनवरी की सुबह 7 बजे जेवरा सिरसा पुलिस चौकी के अंतर्गत गनियारी डंडसेरा के पास शिवनाथ नदी में आज सुबह एक 25 से 28 साल के युवक का शव मिला है।



मृतक 5 फीट 4 इंच रंग सावला काला टीशर्ट पहने, जींस ग्रे कलर का दोनों पैरों में काला सैण्डल पहना हुआ था, दाहिने हाथ के बीच ऊँगली में कछुआ आकृति का अँगूठी पहने दाहिने हाथ की कलाई में वीडी लिखवाया था। शव मिलते ही सनसनी फैल गई और शव के शिनाख्त की खोजबीन जारी हो गई। इसी बीच जानकारी मिली कि, मिला शव विकास गुप्ता पिता आनंदी प्रसाद 25 साल जहाज बिल्डिंग के पास राजीव नगर रामनगर थाना वैशाली नगर का होना पाया गया। लाश की शिनाख्त आनंदी प्रसाद 64 साल एवं परिजन सोनू पिता श्याम शाह द्वारा किया गया।






युवक रामनगर से गनियारी कैसे पहुँचा, उसकी मौत कैसे हुई इसका पता लगाने के लिए पुलिस मर्ग कायम कर जाँच कर रही है। परिजनों ने बताया कि, विकास लकड़ी मिल, रामनगर में काम करता था, उसने 4 साल पहले लव मैरिज किया था उसकी डेढ़ साल की बेटी है घर में तीन भाई हंै और वह सबसे छोटा था। शुक्रवार सुबह 8:30 बजे बिना खाना खाये काम पर जाने के लिए घर से निकला था थोड़ी देर बाद पत्नी ने उसके मोबाईल पर कॉल किया तो मोबाईल बंद बताया रहा था उसकी पता साजी के लिए पत्नी लकड़ी मिल में गई तो वहाँ बताया गया कि, विकास शुक्रवार को काम पर नहीं आया है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है।







