महासमुंद 31 जनवरी 2022:- पुलिस विभाग महासमुंद में आज तीन पुलिस अधिकारी हुवे सेवानिवृत्त… पुलिस कप्तान ने दी ससम्मान बिदाई दी।
सहायक उप निरीक्षक जगतपाल सिंह, प्रधान आरक्षक महादेव कुमार व प्रधान आरक्षक मनहरण ंिसह ठाकुर छत्तीसगढ पुलिस विभाग में नियुक्ति पश्चात लंबी सेवा देने के बाद आज पुलिस विभाग से सेवा-निवृत्त हुवे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने आज सेवा-निवृत्त होने जा रहे पुलिस कर्मियों को पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित कर तीनों पुलिस अधिकारियों को ससम्मान विदाई दी गई।
पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मेघा टेम्भुरकर साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक अजय शंकर त्रिपाठी, रक्षित निरीक्षक नीतिश आर नायर तथा कार्यालय स्टाप की उपस्थिति में तीनों पुलिस अधिकारियों ने अपनी सेवा-वृतांत की चर्चा करते हुवे पुलिस विभाग में नियुक्ति से लेकर अब-तक के सफर में आये अच्छे व बुरे अनुभव को साझा किया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने सेवा- निवृत्त होने जा रहे पुलिस कर्मियों के विभागीय सेवा, डयूटी के प्रति समर्पण व सरल एवम स्वच्छ आचरण कि प्रशंसा करते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ की एक कर्मचारी जो लकवाग्रस्त होने से उनको उनके वाहन में ही जाकर ससम्मान विदाई दी गई।
समारोह के अंत में, उपस्थित अधिकारी व कर्मचारियों ने पुष्प माला पहनाकर, पुष्पगुच्छ, शाॅल, श्रीफल, मोमेंटो व उपहार भेंट कर उनके बेहतर स्वास्थ्य एवं खुशहाल पारिवारिक जीवन के लिए कोटि-कोटि शुभकामनाएं दी।

