हवस के लिए शैतान बना साधू गिरफ्तार.... घर में पूजा कराने के दौरान नजदीकी बढ़ाया और बनाया प्रोफेसर महिला को हवस का शिकार.....भिलाई नगर पुलिस ने उज्जैन जाकर किया आरोपी को गिरफ्तार - Steel City Online News Portal

हवस के लिए शैतान बना साधू गिरफ्तार…. घर में पूजा कराने के दौरान नजदीकी बढ़ाया और बनाया प्रोफेसर महिला को हवस का शिकार…..भिलाई नगर पुलिस ने उज्जैन जाकर किया आरोपी को गिरफ्तार

IMG-20220201-WA0138.jpg

भिलाईनगर 01 फरवरी 2022:- राह चलते किसी साधू पर विश्वास करना पैरों में कुल्हाड़ी मारने वाली कहावत को चरितार्थ कर सकती है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र में तीन माह पहले ऐसा ही वाक्या पेश आया था।‌ राह चलते भगवा वस्त्र धारण करने वाले साधू पर भरोसा करना एक महिला को भारी पड़ गया।‌ घर में पूजा कराने के दौरान साधू ने महिला से नजदीकी बढ़ाया और फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।तीन माह से फरार बलात्कार के आरोपी पुजारी को उज्जैन मध्यप्रदेश में भिलाई नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर यहां लाने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया। आरोपी ने घर में पूजा कराने के दौरान महिला से नजदीकी बढ़ाया और फिर चिकनी – चुपड़ी बातों से प्रभावित कर दैहिक शोषण करता रहा। आरोपी को दबोचने भिलाई नगर पुलिस की एक टीम को उप निरीक्षक राजीव तिवारी के नेतृत्व में उज्जैन भेजा गया। इस टीम ने आरोपी दीपक त्रिवेदी पिता कैलाश त्रिवेदी ( 35 वर्ष ) निवासी लबाईचा, थाना इंगोरिया जिला उज्जैन मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया।

सीएसपी भिलाई नगर राकेश कुमार जोशी के मुताबिक आरोपी दीपक त्रिवेदी मूलतः उज्जैन मध्यप्रदेश का रहने वाला है।‌ भिलाई नगर क्षेत्र में उसका आना जाना था। इसी दौरान प्रार्थिया प्रोफेसर महिला से उसकी उज्जैन मे मुलाकात हुई।‌ महिला ने उसे अपने घर में तानपुरा बी ब्लॉक मे पूजा कराने के लिए बुलाया। आरोपी ने महिला से नजदीकी बढ़ाया और फिर शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करता रहा। 12 अक्टूबर 2021 को महिला ने थाने आकर दीपक त्रिवेदी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। जिस पर धारा 376, 376 ( 2 ), 377, 338, 506 के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध कायम किया गया था।लंबित अपराधों के निराकरण पर पुलिस का फोकस

दुर्ग पुलिस महिला संबंधी लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण पर जोर दे रही है।‌ पुलिस टीम को उज्जैन भेजकर बलात्कार के आरोपी पुजारी की गिरफ्तारी इसका ताजा उदाहरण है।‌ एसएसपी बद्री नारायण मीणा महिला संबंधी मामलों में कोताही नहीं बरतने की अपील भावना से महकमे के अधिकारी – कर्मचारियों को लगातार अवगत कराते रहे हैं। एएसपी शहर संजय ध्रुव और सीएसपी भिलाई नगर राकेश कुमार जोशी के मार्ग दर्शन में तीन माह से फरार बलात्कार के आरोपी की गिरफ्तारी ने महिला संबंधी अपराध के खिलाफ पुलिस की संजीदगी को बखूबी प्रदर्शित किया है।


scroll to top