निधन: छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पं दानेश्वर शर्मा नही रहे ..शुक्रवार को सुबह शिवनाथ नदी तट पर होगा अंतिम संस्कार..साहित्यकार बिरादरी मे शोक की लहर

Screenshot_20220203-224148_Gallery.jpg

दुर्ग 03 फरवरी 2022:- दुर्ग के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं छत्तीसगढ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष पं. दानेश्वर शर्मा प्रदेश के मुर्धन्य साहित्कार एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति के पूर्व अध्यक्ष पं. दानेश्वर शर्मा का रात्रि मे दुखद निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार कल शुक्रवार 4 फरवरी को प्रात: 10 बजे शिवनाथ मुक्तिधाम दुर्ग में किया जायेगा। पं. दानेश्वर शर्मा भिलाई इस्पात संयंत्र में भी अपनी सेवाएं देते हुए सामुदायिक विकास विभाग में रहते हुए छत्तीसगढी लोककला को आगे बढाने के अलावा नगर प्रशासन में कई विभागों के प्रमुख अधिकारी रह चुके है। साहित्य के क्षेत्र में दुर्ग जिला का नाम रौशन करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके अलावा अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों में दुर्ग जिला सहित छग का प्रतिनिधित्व करने और श्रीराम कथा वाचन में भी में भी उनका बड़ा चर्चित नाम था। उनके निधन पर न्यु प्रेस क्लब ऑफ भिलाई नगर की अध्यक्ष भावना पाण्डेय,विनोद मिश्र, प्रभुनाथ मिश्र, अरूण कुमार श्रीवास्तव,सहित्यकार रवि श्रीवास्तव, श्रीमती संतोष झांजी, दुर्ग जिला हिन्दी साहित्य समिति के पूर्व अध्यक्ष डॉ. संजय दानी, अरूण निगम, डॉ. परदेशी राम वर्मा, अरूण कसार, शमशीर सिवानी,आलोक शर्मा, मुमताज कथाकार विनेाद साव,अजहर कुरैशी, रौनक जमाल, प्रदीप वर्मा, डॉ. नौशाद सिदि़दकी, रामबरन कोरी, निजाम राही, गजराज दास महंत, सतीश चौहान, युसुफ सागर, शिवमंगल सिंह,नीता कम्बोज, सहित दुर्ग भिलाई के साहित्यकारों ने उनको अश्रुपूरित श्रद्धाजलि दी है।

मुख्यमंत्री ने पंडित दानेश्वर शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध साहित्यकार एवं छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पंडित दानेश्वर शर्मा के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। उन्होंने ईश्वर से पंडित दानेश्वर शर्मा के परिवारजनों को संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की है


scroll to top