राम रोटी केंद्र खोलने का ऐलान, रामायण प्रचार समिति का गठन

6.jpg


भिलाईनगर। रविवार को भिलाई में एक और समिति का बड़े स्तर पर गठन हुआ। रामायण प्रचार समिति। घोषणा की गई कि समिति खारुन से शिवनाथ नदी तक हर क्षेत्र में काम करेगी। यह एक सामाजिक संगठन के साथ साथ राजनीतिक क्षेत्र में भी दखल रखने वाला संगठन होगा।


समिति के नाम की घोषणा को लेकर रविवार को बड़ी बैठक आहूत की गई। जिसमें भिलाई, वैशाली नगर, जामुल, भिलाई चरोदा, रिसाली तथा कुम्हारी से बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए थे। बैठक में उपस्थित ज्यादातर लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़े है। रायायण प्रचार समिति को श्रीराम जन्मोत्सव समिति की तरह से देखा जा रहा है। हालांकि रामायण प्रचार समिति के संयोजक राम उपकार तिवारी ने कहा कि यह अलग संस्था है। जो खारुन नदी से शिवनाथ नदी तक शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, अन्य सामाजिक गतिविधियों के अलावा राजनीतिक रुप से भी सक्रिय रहेगी। इसका विस्तार जिला, तहसील, ब्लाक, निगम, पालिका, वार्ड से लेकर बूथ स्तर पर किया जाएगा।


राम उपकार तिवारी ने कहा कि समिति जनमानस में श्रीराम नाम का प्रचार करेगी। साथ ही सभी तरह की गतिविधियों में शामिल होगी। राजनीतिक, प्रशासनिक अव्यवस्था के खिलाफ भी युद्ध होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही हर निगम क्षेत्र में राम रोटी केंद्र की स्थापना की जाएगी। ताकि कोई भी भूख ना रहे। बैठक में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।


scroll to top