भोले बाबा की बारात के लिए तैयारी शुरू, अध्यक्ष दया सिंह ने पदाधिकारियों को दी जिम्मेदारी, बारात, पूजा और सांस्कृतिक प्रभारी से लेकर बनाए गए अतिथि प्रभारी , 1 मार्च को हथखोज से निकलेगी भोले बाबा की बारात, 13 साल से भिलाई में निकल रही भोले बाबा की भव्य बारात

daya2.jpg


आयोजन की तैयारी के लिए बैठकों का दौर शुरू
प्रदेशभर में बांटे जाएंगे आमंत्रण कार्ड
भिलाईनगर। 1 मार्च 2022 को महाशिवरात्रि है और भिलाई की महाशिवरात्रि की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है। क्योंकि भोले बाबा की बारात भिलाई में निकलती है। बारात की भव्यता इतनी होती है कि इसे देखने के लिए प्रदेशभर से लोग आते हैं। इस बार भी ये भव्यता कायम रहेगी। इस बारात को सफल बनाने के लिए आयोजक बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के पदाधिकारी जुट गए हैं।
समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह इस काम में भीड़ गए हैं। आज ही सुपेला में अध्यक्ष दया सिंह ने अपने कोर मेंबर्स के साथ बैठक की। इस बैठक में कोर टीम के मेंबर मौजूद रहे। जिन्होंने अलग-अलग कार्यों के लिए रूपरेखा बनाई। हर कार्य के लिए जिम्मेदार प्रभारियों की नियुक्ति की गई।


गणेश भगवान को दिया गया पहला आमंत्रण कार्ड
हर साल की तरह इस बार भी भिलाई में भोले बाबा की भव्य बारात निकलेगी। यह बारात भिलाई में 1 मार्च को महाशिवरात्रि पर निकलेगी। प्रदेशभर में लोगों को आमंत्रण कार्ड दिया जाएगा। राजनेताओं से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को भोले बाबा की बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण कार्ड दिया जाएगा। आमंत्रण कार्ड देने का श्रीगणेश आज किया गया। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा पार्षद दया सिंह ने आयोजन का पहला आमंत्रण कार्ड भगवान गणेशजी को दिया। सेक्टर-5 स्थित गणेश मंदिर में जाकर दया सिंह ने आमंत्रण कार्ड दिया। उनके साथ समर्थक भी थे। जिन्होंने आमंत्रण कार्ड देकर कार्ड वितरण का श्रीगणेश किया।


इस बार पहले से ज्यादा होगा भव्य – दया सिंह
बोल बम समिति के अध्यक्ष व पार्षद दया सिंह ने कहा कि, इस बार आयोजन ज्यादा भव्य होगा। समिति के सदस्यों ने सालभर से तैयारी शुरू कर दी थी। अब तक तैयारी चल रही है। आमंत्रण कार्ड बांटने के लिए टीम का गठन किया गया है। सभी वर्गों के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। सबकी भूमिका महत्वपूर्ण होगी।


आयोजन को सफल बनाने में इनकी भूमिका महत्वपूर्ण, दी गई जिम्मेदारी- संगठन प्रभारी: बृजेंद्र मिश्रा, अफरोज खान, मुकेश नथानी, आमंत्रण कार्ड प्रभारी: बेनू साहू, संतोष चौहान, प्रितपाल सिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी: शिशिर सिंह, देवेंद्र यादव, अनंत सिंह, प्रशासनिक प्रभारी: दिलीप शर्मा, नंद गुप्ता, पवन मिश्रा, प्राचार-प्रसार प्रभारी: दिलावर यादव, मनोज कुमार, मीडिया प्रभारी: जयदीप शर्मा, विवेक बंछोर, श्रीकांत, बारात प्रभारी: प्रशांत कुमार, रमेश साहू, राजा पटेल, अतिथि प्रभारी: प्रमोद सिंह, राकेश प्रसाद, प्रकाश राज सिंह, शहर प्रभारी: रॉकी साहू, विवेक कौशल, यशवंत यादव, ग्रामीण प्रभारी: विनोद गुप्ता, गौरव गोरघाटे, उत्सव भोसले, युवा प्रभारी: रंजित सिंह ढिल्लन, रवि राजपूत, देवव्रत सिंह, दुर्ग शहर प्रचार एवं आमंत्रण प्रभारी, देवव्रत सिंह,अतुल यादव,अभिषेक प्रजापती, महिला प्रभारी: मंजू मिश्रा, हेमलता बिसई, पुष्पा राव,रजिंदर कौर, पुष्पा सिंह, पूजा प्रभारी: कान्हा महाराज, देवा महाराज, तरूण महाराज, भोजन प्रभारी: मुकेश शर्मा, रवि साहू, कामदेव कर्माकर, बारात व्यवस्था प्रभारी: गौरव चतुर्वेदी, अर्जुन बाघ, अमन पांडेय, कार्ड वितरण व्यवस्था प्रभारी: हरीश कुमार, दीपक शर्मा और मनीष सिंह, खुर्सीपार मंडल प्रभारी: प्रेमकिशन ध्रुव, गणेश कुमार, महेश राठी, कैंप मंडल प्रभारी: मोहन कुमार, बालराजू, मुन्ना सिंह, सुपेला मंडल प्रभारी: मेडी सिंह, सोमेश रेड्डी, देवेंद्र बाघ, पूर्व मंडल प्रभारी: कुलदीप पांडेय, रवि मिश्रा, रेशम देवांगन, पश्चिम मंडल प्रभारी: बीरबल पासवान, दिलीप कुमार गोड़ और विनय शर्मा, चरोदा मंडल प्रभारी : देवाआशिस वर्बन,जतिन कुमार, राहुल गिरी, कुम्हारी मडंल प्रभारी : राहुल ओझा,दिपक श्रिवास्तव, करन कुमार।


scroll to top