मैत्री विहार विकास व कल्याण समिति का चुनाव सम्पन्न, आनंद पाण्डेय अध्यक्ष, शैलेन्द्र सिंह महासचिव बने

9.jpg


भिलाईनगर। मैत्री विहार विकास व कल्याण समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन रविवार 6 फरवरी को सम्पन्न हुआ जिसमें सर्वसम्मति से आनंद पाण्डेय को अध्यक्ष एवं शैलेन्द्र सिंह को महासचिव चुना गया। सांसद प्रतिनिधि प्रमोद सिंह व बृहमोहन उपाध्याय ने चुनाव अधिकारी की भूमिका का दायित्व निभाय। सर्वसम्मति से शांतिपूर्ण माहौल में संक्षिप्त समारोह में समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मी आनंद पाण्डेय को अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया।

अध्यक्ष पद के लिए दो अन्य उम्मीदवारों ने भी अपना नामांकन भरा था किन्तु अंत में आनंद मोहन के समर्थन में नाम वापसी कर ली जिसके उपरांत आनंद मोहन को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुन लिया गया। वार्ड 7 राधिका नगर के अंतर्गत आने वाले मैत्री विहार विकास और कल्याण समिति का गठन छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के पूर्व ही हो चुका था। निर्वाचित दोनोंं पदाधिकारियों को समिति के लोगोंं ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है और आशा व्यक्त किया है कि, अध्यक्ष आनंद पाण्डेय एवं महासचिव शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कॉलोनी का विकास के कार्यों में गति आयेगी।


scroll to top