सीबीएसई की प्री बोर्ड परीक्षाएं एक साथ और एक समय में कराना बहुत बड़ी चुनौती - श्रीनिवासन.... सीबीएसई की डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर विभा झा के आव्हान पर ऑनलाइन मीटिंग, 53 स्कूलों के प्रिंसिपल उपस्थित हुए - Steel City Online News Portal

सीबीएसई की प्री बोर्ड परीक्षाएं एक साथ और एक समय में कराना बहुत बड़ी चुनौती – श्रीनिवासन…. सीबीएसई की डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर विभा झा के आव्हान पर ऑनलाइन मीटिंग, 53 स्कूलों के प्रिंसिपल उपस्थित हुए

vibha.jpg


भिलाईनगर। 2 मार्च से प्रारंभ होने जा रहे सीबीएसई के प्री बोर्ड एग्जाम को लेकर मंगलवार, 8 फरवरी को सभी प्रिंसिपल्स की एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन मीटिंग हुई. सीबीएसई की डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर एवं केएच मेमोरियल स्कूल की प्रिंसिपल विभा झा के आव्हान पर हुई इस ऑनलाइन मीटिंग में सीबीएसई भुवनेश्वर के रीजनल ऑफिसर के. श्रीनिवास भी उपस्थित रहे।
मीटिंग में कुल 76 सीबीएसई स्कूलों में से 53 स्कूल के प्रिंसिपल उपस्थित हुए. सभी स्कूलों की प्री बोर्ड परीक्षा एक साथ एक ही समय पर कैसे संपन्न हो इसे लेकर सर्वप्रथम डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर विभा झा ने अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि एजुकेशन हब भिलाई में पहली बार सीबीएसई की परीक्षाएं एक साथ होने जा रही हैं. उन्होंने बताया कि 10 वीं के 7 हजार स्टूडेंट एवं 12 वीं के 6 हजार स्टूडेंट इस वर्ष पहली बार एक साथ एक ही समय पर परीक्षा देंगे, जो अपने आप में उल्लेखनीय है।


तत्पश्चात डीपीएस जुनवानी के प्रिंसिपल यशपाल शर्मा, वीजेवी स्कूल की प्रिंसिपल वी एस कल्पना, शंकराचार्य विद्यालय के प्रिंसिपल अमिताभ दास, एमजीएम सेक्टर- 6 के प्रिंसिपल डॉ. ठकरन ने परीक्षा के आयोजन को लेकर अपनी अपनी बातें रखीं।
ऑनलाइन मीटिंग में सभी प्रिंसिपल्स की बातें सुनने के बाद सीबीएसई भुवनेश्वर के रीजनल ऑफिसर के. श्रीनिवासन ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि वे जानते हैं कि भिलाई एक एजुकेशन हब है. डिस्ट्रिक्ट कोर्डिनेटर विभा झा ने जिस मेहनत और उत्साह के साथ एक साथ सभी स्कूलों की परीक्षाओं के आयोजन की तैयारी की है उसकी प्रशंसा की जानी चाहिए. सीबीएसई लेवल का जो मैनेजमेंट होता है उसका पालन मेडम विभा झा द्वारा किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि सारे सीबीएसई स्कूलों की परीक्षाएं एक साथ और एक ही समय में करना अपने आप में बहुत बड़ी चुनौती है. इस तरह की परीक्षाओं से स्टूडेंट्स को काफी फायदा होगा. जो नए स्कूल के स्टूडेंट हैं उन्हें भी पता चलेगा कि कैसे पेपर सेट होता है ? इसे कैसे साल्व करना है और कितनी जल्दी आंसर दिया जाना है? सभी स्टूडेंट्स के सामने बराबर के रहेंगे. अब किसी भी स्कूल का कोई बच्चा फस्र्ट आ सकता है. कोई चुनिंदा स्कूल से ही बच्चा फस्र्ट आए अब यह जरूरी नहीं. मीटिंग के अंत में एमबीवीपी के रेड्डी सर ने वोट आफ थैंक्स दिया।
सहोदिया का गठन जल्द
मीटिंग में सहोदिया की पुरानी कमेटी को भंग करके नई कमेटी के गठन करने पर भी चर्चा हुई। जल्द ही इसके लिए सभी प्रिंसिपल्स की एक बैठक बुलाई जाएगी. सीबीएसई भुवनेश्वर के रीजनल ऑफिसर के.श्रीनिवासन ने सभी को आश्वासन दिया कि सहोदिया का जब भी लांच होगा अगर परिस्थिति सही रही तो वह इस मीटिंग में जरूर आएंगे।


scroll to top